हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में अब यूपीआई से होगा भुगतान, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा
हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अब यूपीआई के माध्यम से भुगतान स्वीकार किया जाएगा। इस पहल ...और पढ़ें
-1792997230781_m.webp)
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में यूपीआई से होगा भुगतान। एआई जेनरेटेड तस्वीर।
HighLights
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में यूपीआई भुगतान शुरू
610 स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल भुगतान सुविधा उपलब्ध
घर बैठे ओपीडी पंजीकरण के लिए 'स्कैन एंड रजिस्टर' सुविधा
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अब यूपीआई से भुगतान किया जा सकेगा। सभी जिला नागरिक अस्पतालों सहित 610 स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल भुगतान शुरू हो गया है।
118 स्वास्थ्य संस्थानों में ‘स्कैन एंड रजिस्टर’ सुविधा शुरू हो गई है, अब मरीजों का घर बैठे ओपीडी पंजीकरण होगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया, प्रदेश के सभी 23 नागरिक अस्पतालों, 52 नागरिक व उप-नागरिक अस्पतालों, 121 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व 414 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीज ओपीडी पंजीकरण, आइपीडी पंजीकरण, मेडिको-लीगल मामलों तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शुल्क यूपीआई से दे सकेंगे।
शुल्क भुगतान प्रक्रिया की तेजी को ‘स्कैन एंड पे’ सुविधा शुरू की है। सबसे पहले पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल में परीक्षण किया था।
