Move to Jagran APP

पंडितों पर टिका नगर निगम चुनाव, उम्‍मीदवार नामांकन से पहले ऐसे चक्‍कर में फंसे

हरियाणा में हो रहे नगर निगम चुनाव में पंडितों का असर दिख रहा है। यही कारण है कि चुनाव के लिए नामांकन का दौर ठंडा पड़ा है। प्रत्‍याशी शुभ मुहुर्त में ही नामांकन करना चाहते हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 11:37 AM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 11:37 AM (IST)
पंडितों पर टिका नगर निगम चुनाव, उम्‍मीदवार नामांकन से पहले ऐसे चक्‍कर में फंसे
पंडितों पर टिका नगर निगम चुनाव, उम्‍मीदवार नामांकन से पहले ऐसे चक्‍कर में फंसे

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में 16 दिसंबर को होने वाले पांच नगर निगमों और दो नगर पालिकाओं के चुनाव के पर पंडितों प्रभाव साफ दिख रहा है। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उम्मीदवार पंडितों के चक्‍कर लगा रहे हैं। वे अपनी बेहतर चुनावी भविष्‍य की खातिर पंडितों से शुभ मुहूर्त निकलवा रहे हैं। ऐसे में आज से नामांकन का सिलसिला शुरू होने की उम्‍मीद है। भाजपा द्वारा मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद आज कुछ उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैैं। चुनाव के लिए नामांकन पत्र 6 दिसंबर तक दा‍खिल किए जा सकेंगे।

loksabha election banner

राज्य में अभी तक मेयर व पार्षद पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा हर रोज की रिपोर्ट के लिए ई-डैशबोर्ड पहले ही बनाया जा चुका है। राज्य में पांच नगर निगमों रोहतक, पानीपत, हिसार, यमुनानगर और करनाल और जाखल मंडी व पूंडरी नगर पालिकाओं के 146 वार्डों में चुनाव होगा, जिनके लिए 1292 बूथ बनाए गए हैैं।

सातों शहरी निकायों के लिए 14 लाख एक हजार 157 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें सात लाख 46 हजार 126 पुरुष और छह लाख 55 हजार 21 महिला मतदाता हैैं। राज्य सरकार ने इस बार फतेहाबाद जिले में जाखल मंडी नई नगर पालिका बनाई है। इसके मतदाताओं को यदि छोड़ दिया जाए तो बाकी छह निकायों में पिछली बार 12 लाख 20 हजार 130 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, जबकि इस बार सातों शहरी निकायों में दो लाख अधिक मतदाता वोटिंग करेंगे।

दस किन्नर मतदाता भी डालेंगे वोट

राज्य के सातों शहरी निकायों में इस बार 10 किन्नर मतदाता भी वोट करेंगे। करनाल और पानीपत नगर निगमों में 5-5 किन्नर मतदाता दर्ज हैैं, जबकि बाकी पांच शहरी निकायों में कोई मतदाता किन्नर नहीं है।

531 लोग चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित

हरियाणा में पांचों नगर निगमों के 531 लोग मतदान लडऩे के लिए अपात्र घोषित किए गए हैैं। इन लोग ने पिछली बार शहरी निकायों के चुनाव लड़े थे, मगर राज्य चुनाव आयोग के पास उन्होंने अपने चुनाव खर्च का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया। जो ब्योरा दिया गया वह गलत था। अब इन लोगों को मौजूदा चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

बिना सूचना निगम नहीं छोड़ सकेंगे आयुक्त, लिंक अधिकारी बनाए

हरियाणा सरकार ने राज्य के दस नगर निगमों के आयुक्तों के अवकाश, प्रशिक्षण, भ्रमण या चुनाव डयूटी पर जाने के दौरान काम बाधित नहीं होने देने की व्यवस्था की है। इसके लिए लिंक अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। यह अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, भ्रमण या चुनाव डयूटी पर जाने से पहले अपने लिंक अधिकारियों को सूचित करेंगे।

राज्य चुनाव आयुक्त डाॅ. दिलीप सिंह के अनुसार गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त का लिंक अधिकारी फरीदाबाद होगा। फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त के लिए गुरुग्राम, रोहतक के लिए हिसार, हिसार के लिए रोहतक, सोनीपत के लिए पानीपत, पानीपत के लिए सोनीपत, करनाल के लिए अंबाला, अंबाला के लिए करनाल, यमुनानगर-जगाधरी के लिए पंचकूला और पंचकूला के लिए यमुनानगर-जगाधरी के आयुक्त को लिंक अधिकारी बनाया गया है।

पिछले चुनाव में इतना हुआ मतदान

करनाल - 73.5 फीसद

हिसार - 67 फीसद

पानीपत - 69.2 फीसद

रोहतक - 67.9 फीसद

यमुनानगर - 74.2 फीसद

पूंडरी - 85.7 फीसद

जाखल मंडी - नई नगर पालिका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.