विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नशे की सप्लाई चेन तोड़ेगी पंचकूला पुलिस, हिमाचल से लगते एरिया में बढ़ेगी गश्त; स्कूल-कॉलेजों के पास सख्ती

Published: Thu, 29 Oct 2026 05:11 PM (IST)

पंचकूला पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पिंजौर, कालका और हिमाचल सीमा से सटे इलाकों में विशेष अभियान चलाएगी। स्कूल-कॉलेजों के आसपास गश्त बढ़ाई जाएगी।

हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगते क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाएगी पंचकूला पुलिस। (सांकेतिक फोटो)

हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगते क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाएगी पंचकूला पुलिस। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. नशे की सप्लाई चेन तोड़ने को विशेष अभियान।

  2. स्कूल-कॉलेजों के पास गश्त बढ़ी, 'कूलिप' पर रोक।

  3. नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान भी जारी।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस पिंजौर, कालका और हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगते क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाएगी। संवेदनशील गांवों और काॅलोनियों में गश्त बढ़ाने के साथ औचक निरीक्षण और छापेमारी की जाएगी।

नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में नशीले पदार्थों के उपयोग की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय एनकोर्ड कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए। 

उपायुक्त ने स्कूलों, कालेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। उन्होंने पुलिस द्वारा शुरू किए गए टोल फ्री नंबर 7087081100 पर मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

पुलिस विशेष अभियान चला रही

बैठक में एसीपी क्राइम अमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने विशेष अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास पान विक्रेताओं की जांच की। इस दौरान कुछ दुकानदारों के पास 'कूलिप' नामक पदार्थ बरामद हुआ, जिसमें तंबाकू का इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस ने संबंधित पदार्थ के गोदाम पर भी छापेमारी की और जिले में इसकी बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की। पान विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इसकी बिक्री पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।