विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में MBA पास युवक बना चोर, पंचकूला पुलिस ने धर-दबोचा; कभी कोचिंग सेंटर पर बच्चों को पढ़ाता था

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:45 AM (GMT+05:30)

हरियाणा में एमबीए पास एक युवक को अच्छी नौकरी न मिलने पर उसने चोरी का रास्ता अपना लिया। पंचकूला पुलिस ...और पढ़ें

पंचकूला पुलिस ने चोरी के आरोप में एमबीए पास युवक को गिरफ्तार किया। (सांकेतिक फोटो)

पंचकूला पुलिस ने चोरी के आरोप में एमबीए पास युवक को गिरफ्तार किया। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. मूल रूप से कैथल का रहने वाला है युवक।

  2. पिंजौर में मोबाइल कंपनी में करता था काम।

  3. नकदी और आर्टिफिशियल गहने बरामद हुए।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा में एमबीए पास युवक को अच्छी नौकरी नहीं मिली तो उसने अपराध का रास्ता चुना और लोगों के घरों में चोरी करने लगा। पंचकूला के पिंजौर में वारदात करने पर पुलिस ने उसे धर-दबोचा। 

39 वर्षीय भीम सिंह मूल रूप से कैथल का रहने वाला है। वह पिंजौर की शिव कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। पहले कैथल में कोचिंग सेंटर चलाता था, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाता था। इसके बाद वह पिंजौर आकर मोबाइल कंपनी में नौकरी करने लगा। आरोपित से महीने पहले यह नौकरी भी छोड़ दी थी।

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार पिंजौर निवासी शिकायतकर्ता ने थाना पिंजौर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह रात को घर से बाहर गया था। अगले दिन सुबह अलमारी की जांच करने पर उसमें रखी नकदी और आर्टिफिशियल गहने गायब मिले।

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच-3 इन्चार्ज राजेश कुमार की अगुवाई में टीम ने सूचना के आधार पर भीम सिंह को कैथल से काबू किया। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया, इस दौरान उसके शिव कालोनी स्थित किराये के कमरे से 18 हजार नकद और आर्टिफिशियल जेवरात बरामद किए गए।