विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर 1.5 करोड़ की ठगी, पंचकूला पुलिस ने जोधपुर से दबोचा 13वां आरोपित

Published: Sat, 19 Sep 2026 07:20 PM (IST)

पंचकूला पुलिस ने टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर 1.5 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में 13वें आरोपित रविंद्र बिश्नोई को जोधपुर से गिरफ्तार किया है।

ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर ठगी के मामले में आरोपित गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)

ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर ठगी के मामले में आरोपित गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. एप पर मुनाफा दिखाकर विश्वास जीता, फिर टैक्स मांगा।

  2. पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया।

  3. 12वें आरोपित को रिमांड खत्म होने पर न्यायिक हिरासत भेजा।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर करीब डेढ़ करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में पंचकूला पुलिस ने 13वें आरोपित को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है।

आरोपित की पहचान रविंद्र बिश्नोई उर्फ रवि निवासी जोधपुर के तौर पर हुई है। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं मामले में गिरफ्तार 12वें आरोपित सुरेश भादू का रिमांड खत्म होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने नवंबर 2023 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता को टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर भारी मुनाफे का झांसा दिया गया।

इसके बाद उसे एक ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाई गई। शुरुआत में एप पर निवेश की रकम पर मुनाफा दिखाया गया। कुछ रकम निकलवाने के बाद शिकायतकर्ता को आरोपितों पर भरोसा हो गया।

इसके बाद ठगों ने रकम निकालने के लिए 30 प्रतिशत टैक्स जमा करवाने की मांग की। इस तरह अलग-अलग किस्तों में शिकायतकर्ता से करीब 1.50 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई।

अब तक ये हो चुके गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस राजेश कुमार, आकिब अली उर्फ शेरू, आकाश, विशाल कुमार, मोनू उर्फ मोहम्मद असरफ, संदीप कुमार सिंह, ऋषभ वैश्य, अनुपम कुमार सिंह, आकाश गुप्ता, अनिल खुडखुड़िया, श्यामलाल, सुरेश भादू और अब रविंद्र बिश्नोई उर्फ रवि को गिरफ्तार कर चुकी है।