पुलिस और रोटरी क्लब ने निकाली बाइक रैली
पंचकूला पुलिस ने रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन के साथ मिलकर बाइक रैली निकाली। पंचकूला के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल बाइक रैली में मुख्य अतिथि रहे। यह रैली डीजीपी मुख्यालय सेक्टर-6 से शुरू हुई आौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई सेक्टर-20 में संपन्न हुई।
जासं, पंचकूला : पंचकूला पुलिस ने रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन के साथ मिलकर बाइक रैली निकाली। पंचकूला के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल बाइक रैली में मुख्य अतिथि रहे। यह रैली डीजीपी मुख्यालय सेक्टर-6 से शुरू हुई आौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई सेक्टर-20 में संपन्न हुई। रोटरी क्लब मिडटाउन के प्रधान पंकज कपूर ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह बाइक रैली निकाली गई। सनसिटी परिक्रमा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान उदित मित्तल के नेतृत्व में लोगों ने बाइक रैली का स्वागत किया। हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल, आयुक्त पुलिस पंचकूला डा. हनीफ कुरैशी, डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह, एसीपी ममता सौदा, रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन अध्यक्ष पंकज कपूर मौजूद रहे।
पीके अग्रवाल ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता को दर्शाता है। राष्ट्र का झंडा उस देश की अखंडता को प्रदर्शित करता है। पंकज कपूर ने बताया कि भारत के ध्वज के सबसे शीर्ष पर केसरिया रंग की पट्टी है तो देश की एकता और साहस का प्रतीक है। बीच का सफेद रंग सभी धर्मों का सम्मान और शांति से जीने की प्रेरणा देता है। सफेद पट्टी के बीच में चक्र प्रगतिशील रहना सिखाता है। तिरंगे की सबसे निचली हरे रंग की पट्टी देश के विकास एवं समृद्धि का प्रतीक है।
इस अवसर पर वार्ड-15 के पार्षद गौतम प्रसाद, रोटेरियन जमाल, मधु गर्ग, विजय गर्ग, विनय जिदल, ललित छाबड़ा, सुनील गोयल, सुमित जेटली, परिक्रमा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान उदित मित्तल, अनुज अग्रवाल, अरविनकेयर वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान अतुल गर्ग, राजीव जैन, अनिल ग्रोवर, सुरेश चंद्र, राकेश बंसल, भूपेश गुप्ता, सुनंदा बंसल, रोट्रैक्ट क्लब पंचकूला ब्यूटीफुल के अध्यक्ष मनन कथूरिया, सचिव मनन गोयल भी उपस्थित थे।