पंचकूला में क्लब के बाहर झगड़े में पंजाब के युवकों ने चलाई गोलियां, युवती घायल; तीन आरोपित गिरफ्तार
पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब के बाहर देर रात हुई गोलीबारी में एक युवती घायल हो गई। पुलिस ...और पढ़ें

सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब के बाहर फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस।
HighLights
सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब के बाउंसरों के साथ बहस।
एक युवक ने गाड़ी के पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी।
गिरफ्तार किए गए तीनों युवक फिरोजपुर के रहने वाले हैं।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। पंचकूला के नाइट क्लब के बाहर एक बार फिर से गोलियां चलीं। घटना सेक्टर-11 स्थित नाइट क्लब की है, जिसमें एक युवती घायल हुई है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जोकि पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार शनिवार-रविवार देर रात 2:30 बजे अलिफ लैला क्लब में आए युवकों की बाउंसरों के साथ बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई एक युवक ने गाड़ी के पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी। इस दौरान 22 वर्षीय युवती घायल हो गई। गोली युवती की कमर को छू कर निकली।
उसे तुरंत घायल अवस्था में सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने घायल युवती के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
