विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में करवाचौथ पर पत्नी के लिए खरीदे तीन सूट, बिना भुगतान किए गाड़ी स्टार्ट कर रफूचक्कर

Published: Thu, 29 Oct 2026 06:44 PM (IST)

पंचकूला में करवाचौथ पर एक व्यक्ति पत्नी के लिए तीन सूट खरीदकर बिना भुगतान किए फरार हो गया। दुकानदार ने ...और पढ़ें

हिमाचल नंबर की आई-20 कार में बैठकर हुआ फरार। (एआई जनरेटेड फोटो)

हिमाचल नंबर की आई-20 कार में बैठकर हुआ फरार। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. पिंजौर की मुख्य मार्केट स्थित में हुई घटना।

  2. दुकानदार ने कार नंबर से पुलिस को शिकायत दी।

  3. पुलिस ने आरोपित का पता लगाया, पर संपर्क नहीं।

संवाद सहयोगी, पिंजौर (पंचकूला)। करवाचौथ पर पत्नी के लिए खरीदारी करने आया व्यक्ति तीन सूट लेकर बिना भुगतान किए फरार हो गया। पिंजौर की मुख्य मार्केट स्थित श्री शारदा क्लाथ एंड गारमेंट्स में हुई इस घटना में सूट की कीमत करीब 5200 रुपये थी, जबकि दुकानदार से 4900 रुपये में सौदा तय हुआ था।

दुकानदार ने उसे रोकने और पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह कार लेकर रफूचक्कर हो गया। दुकान मालिक राजकुमार ने बताया कि करवाचौथ के दिन एक व्यक्ति दुकान पर सूट खरीदने आया था। उसने कई सूट देखने के बाद तीन सूट पसंद किए।

गूगल पे के बहाने भुगतान का दिया झांसा

इसके बाद उसने गूगल पे के माध्यम से भुगतान करने की बात कही। राजकुमार के मुताबिक, व्यक्ति बिना भुगतान किए दुकान से बाहर निकला और वहां खड़ी हिमाचल प्रदेश नंबर की आई-20 कार में बैठकर फरार हो गया।

दुकानदार ने उसे रोकने के साथ ही पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। राजकुमार ने कार का नंबर एचपी 63 बी 2893 नोट कर लिया। दुकानदार के अनुसार, तीनों सूट की कीमत करीब 5200 रुपये थी और 4900 रुपये में सौदा तय हुआ था।

पुलिस का भी फोन नहीं उठा रहा

दुकानदार ने स्थानीय पुलिस को शिकायत दी है। राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने कार नंबर के आधार पर संबंधित व्यक्ति का पता और फोन नंबर ट्रेस किया। फोन करने पर उसने कॉल रिसीव नहीं की। राजकुमार ने दुकानदारों से कहा कि त्योहारों के दौरान सतर्क रहें और खाते में पेमेंट आने की पुष्टि किए बिना ग्राहक को सामान न दें।