विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में पेशाब कर बर्फ बेचने के मामले ने पकड़ा तूल; हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, पहुंचे थाने

Published: Sat, 09 May 2026 04:02 PM (IST)

पंचकूला में एक व्यक्ति पर बर्फ पर पेशाब करने का आरोप लगा है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू ...और पढ़ें

हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

HighLights

  1. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सैंपल लिए हैं।

  2. हिंदू संगठनों ने पुलिस में शिकायत की।

  3. आरोपित ने नाड़ा कसने की बात कही।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में पेशाब कर बर्फ बेचने का मामला सामने आया है। ऐसी हरकत करने वाला युवक मुस्लिम बताया गया है, लेकिन उसने अपना नाम हिंदू रखा हुआ है। इस पर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है और थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सैंपल भी लिए हैं।

जांच में पता चला है कि यह व्यक्ति कई वर्षों से बर्फ बेचने का काम करता आ रहा है। यह भी आरोप है कि इसने अपना नाम हिंदू रखा हुआ है, लेकिन असल में वह मुस्लिम है।

उधर, आरोपित का बयान भी सामने आया है। उसका कहना है कि वह पेशाब नहीं कर रहा था, वह तो नाड़ा टाइट कर रहा था। ज्यादातर ने इसे समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है।