विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में घर में झगड़ा कर निकली 7 बच्चों की मां, नाले में लगाई छलांग; पीछा कर रहे पति ने तुरंत कूदकर बचाई जान

Published: Sun, 04 Oct 2026 01:42 PM (IST)

पंचकूला के पिंजौर में घरेलू कलह के बाद एक महिला ने नाले में छलांग लगा दी। पति ने तुरंत कूदकर ...और पढ़ें

पंचकूला के पिंजौर में नाले में कूदी महिला, पति ने निकाला बाहर। (एआई जनरेटेड फोटो)

पंचकूला के पिंजौर में नाले में कूदी महिला, पति ने निकाला बाहर। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. रात को पति से हुई थी मामूल कहासुनी।

  2. सुबह घर से काम के लिए निकली महिला।

  3. समझाने के लिए पति भी चला पीछे-पीछे।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। पंचकूला के पिंजौर में घरेलू कलह के चलते एक परिवार के साथ अनहोनी होने से बच गई। पति से झगड़े के बाद सात बच्चों की मां घर से निकली और नाले में छलांग लगा दी। पीछा कर रहा पति तुरंत नाले में कूदा और पत्नी को बाहर निकाला।

पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचा। महिला की बाजू में फ्रेक्चर आया है और जान खतरे से बाहर है। महिला की पहचान रत्तपुर निवासी 45 वर्षीय सुनीता के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि बीती रात सुनीता की किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी।

रविवार सुबह सुनीता काम के लिए घर से निकल गई। रामप्रसाद भी उनको समझाने के लिए पीछे-पीछे चला। जैसे ही सुनीता नाले के पुल पर पहुंची तो उसने अचानक नीचे छलांग लगा दी। पत्नी को कूदते देख रामप्रसाद भी तुरंत नाले में कूद गया।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस की ईआरवी टीम और तीन राइडर तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बेसुध पड़ी महिला को नाले से बाहर निकाला।

प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

घटना के तुरंत बाद सुनीता को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे पंचकूला सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। सुनीता की बाजू में फ्रेक्चर है। पुलिस मामले की जांच और आगामी कार्रवाई में जुटी है।