विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में एक होमगार्ड जवान ऐसा भी, जिसने एंबुलेंस के लिए रुकवा दी VVIP गाड़ी; कर्तव्यनिष्ठा पर मिला सम्मान

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:26 PM (IST)

होमगार्ड संजीव कुमार ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए वीवीआईपी गाड़ी रुकवाकर कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। उन्हें सड़क ...और पढ़ें

होमगार्ड जवान संजीव कुमार को प्रशंसा पत्र सौंपते पुलिस अधिकारी।

होमगार्ड जवान संजीव कुमार को प्रशंसा पत्र सौंपते पुलिस अधिकारी।

HighLights

  1. पंचकूला सेक्टर-6/7 की ट्रैफिक लाइट प्वॉइंट पर ड्यूटी।

  2. सड़क हादसे में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया।

  3. लावारिस पर्स मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। नेता और वीवीआईपी को सैल्यूट ठोककर और ट्रैफिक रुकवाकर उनकी गाड़ी को सबसे पहले निकालने वाले पुलिस अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक के लिए होमगार्ड जवान संजीव कुमार ने कर्तव्य निष्ठा की मिसाल पेश की है। उन्होंने एंबुलेंस के लिए वीवीआईपी गाड़ी तक रुकवा दी।

इसके लिए अब पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देश पर डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की तरफ से जारी प्रशंसा पत्र एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने संजीव के ड्यूटी स्थान पर पहुंचकर उन्हें सौंपा।

होमगार्ड संजीव की ड्यूटी पंचकूला के सेक्टर-6/7 की ट्रैफिक लाइट प्वॉइंट पर है। ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाते हुए कई सराहनीय कार्य किए हैं।

कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इसके अलावा, सड़क पर लावारिस मिले पर्स को उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी का परिचय दिया।

ड्यूटी के दौरान उन्होंने इस बात का भी विशेष ध्यान रखा कि एंबुलेंस को आवागमन में किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। यहां तक कि एक बार एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए उन्होंने वीवीआईपी गाड़ी को भी रुकवा दिया था, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी न हो।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ की बेटी बनीं पंचकूला के बुंगा गांव की सरपंच, डैम की बदली तस्वीर; अब वहां सुखना लेक जैसा नजारा

पुलिस कमिश्नर ने की तारीफ

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि पुलिस की ड्यूटी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय आमजन की सहायता करना और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण कर्तव्य है। हो