विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में हिट एंड रन केस, बेकाबू ट्रक ने साॅफ्टवेयर इंजीनियर को कुचला; घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:02 PM (IST)

पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित घग्गर पुल पर एक बेकाबू ट्रक ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर मनप्रीत को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके ...और पढ़ें

पंचकूला में सेक्टर-21 घग्गर पुल पर हुआ भीषण हादसा। (एआई जनरेटेड फोटो)

पंचकूला में सेक्टर-21 घग्गर पुल पर हुआ भीषण हादसा। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. सेक्टर-21 घग्गर पुल पर हुआ भीषण हादसा।

  2. अंबाला के गांव दुखेड़ी का रहने वाला था मनप्रीत।

  3. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-21 में वीरवार रात हिट एंड रन का मामला सामने आया है। घग्गर पुल पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अंबाला के गांव दुखेड़ी निवासी मनप्रीत के तौर पर हुई है।

मनप्रीत साॅफ्टवेयर इंजीनियर था। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। पंचकूला आईटी पार्क स्थित आल्ट्रस कंपनी में एडमिन राहुल ने बताया कि मनप्रीत उनकी कंपनी में बतौर साॅफ्टवेयर इंजीनियर काम करता था।

वीरवार रात को मनप्रीत और राहुल एक साथ आफिस से घर के लिए निकले थे। जब वह बाइक से सेक्टर-21 के छठ पूजा घाट वाले घग्गर पुल पर पहुंचा, तो मनप्रीत की बाइक को ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपित चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया शव

घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे से सहमे राहुल ने अपने साथी कर्मचारी रवि शर्मा और एंबुलेंस की मदद से मनप्रीत के शव को सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद कंपनी के मैनेजर शशांक के जरिए घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

सेक्टर-20 थाना पुलिस ने चश्मदीद राहुल के बयान के आधार पर आरोपित अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।