विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक साल तक बेटी से दुष्कर्म का आरोपित पिता दोषी करार, पंचकूला कोर्ट कल सुनाएगी सजा पर फैसला

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:16 PM (IST)

पंचकूला की जिला अदालत ने अपनी बेटी से दुष्कर्म के छह साल पुराने मामले में पिता को दोषी करार दिया ...और पढ़ें

पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा थी। (सांकेतिक फोटो)

पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा थी। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. पिता को बेटी से दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया गया।

  2. पीड़िता एक साल तक दुष्कर्म के कारण गर्भवती हुई।

  3. पंचकूला कोर्ट सोमवार को दोषी की सजा सुनाएगी।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। बेटी से दुष्कर्म के लगभग छह साल पुराने मामले में जिला अदालत ने आरोपित पिता में दोषी करार दिया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिक्रमजीत अरोड़ा की अदालत सोमवार को दोषी की सजा पर फैसला सुनाएगी।

दोषी के खिलाफ पीड़िता ने ही पुलिस में शिकायत दी थी। कलयुगी पिता के इस कृत्य से पीड़िता गर्भवती हो गई थी। दोषी के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने मई 2020 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील प्रदीप शर्मा ने आरोपित के खिलाफ अदालत में पर्याप्त सबूत पेश किए। सभी गवाहों व सबूतों के आधार पर अदालत ने आरोपित को दोषी ठहराया है।

पंचकूला की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसका पिता करीब एक साल से उसके साथ गलत काम कर रहा था। पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा थी और उसने आरोप लगाया कि उसका पिता परिवार के अन्य सदस्यों की गैरमौजूदगी में उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करता था।

मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। शिकायत के आधार पर दोषी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और लगभग तीन साल तक जेल में रहा। फरवरी 2023 में उसे जमानत मिली थी। अब अदालत दोषी की सजा पर आज फैसला सुनाएगी।