विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में फर्जी डॉक्टर बनकर घर में घुसे शातिर, कैंसर के इलाज के नाम पर बुजुर्ग दंपती से 5 लाख की ठगी

Published: Sun, 13 Sep 2026 09:12 AM (IST)

पंचकूला में फर्जी डॉक्टर बनकर दो शातिरों ने कैंसर के इलाज के बहाने एक बुजुर्ग दंपती से 5 लाख रुपये ...और पढ़ें

कैंसर इलाज के बहाने बुजुर्ग दंपती से 5 लाख ठगे। (सांकेतिक फोटो दैनिक जागरण)

कैंसर इलाज के बहाने बुजुर्ग दंपती से 5 लाख ठगे। (सांकेतिक फोटो दैनिक जागरण)

HighLights

  1. फर्जी डॉक्टरों ने कैंसर इलाज का झांसा दिया

  2. बुजुर्ग दंपती से 5 लाख रुपये की ठगी की

  3. नशीला पदार्थ सुंघाकर, सिरिंज से डराकर पैसे ऐंठे

जागरण संवाददाता, पंचकूला। कैंसर पीड़ित महिला के इलाज का झांसा देकर फर्जी डॉक्टर बनकर पहुंचे दो शातिरों ने बुजुर्ग दंपति से 5 लाख रुपये ठग लिए। आरोपितों ने इलाज के दौरान महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें मानसिक रूप से भ्रमित किया और बाद में सिरिंज दिखाकर डराते हुए रुपये ऐंठ लिए। सेक्टर-10 निवासी राजेंद्र कुमार की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी रेणू गुप्ता के बाएं हाथ में कैंसर है और उनका उपचार चल रहा है। करीब दो महीने पहले वीआईपी रोड निवासी मनोज मेहरा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया।

उसने दावा किया कि मुंबई के एक विशेषज्ञ डाक्टर पंचकूला आते हैं और उनकी पत्नी का बेहतर इलाज कर सकते हैं। आरोपित ने डाक्टर समेत कुछ लोगों के मोबाइल नंबर देकर लगातार उनसे संपर्क बनाए रखा और पंचकूला में ही इलाज कराने का भरोसा दिया।

इलाज के नाम पर दंपती को डराया

शिकायत के मुताबिक, 25 जून की सुबह करीब 9 बजे दो व्यक्ति डाक्टर बनकर राजेंद्र कुमार के घर पहुंचे। दोनों ने उनकी पत्नी के इलाज के नाम पर कुछ प्रक्रिया शुरू की।

इसी दौरान महिला को कोई अज्ञात पदार्थ सुंघाया गया, जिसके बाद दंपती के मानसिक रूप से भ्रमित होने का आरोप है। इसके बाद आरोपियों ने सिरिंज दिखाकर दंपति को डराया और उनसे 5 लाख रुपये की मांग की।

रुपये देने में असमर्थता जताने के बावजूद आरोपितों ने कथित तौर पर दबाव बनाकर रकम ले ली। इसके बाद दोनों आरोपित दो दिन बाद संपर्क करने की बात कहकर वहां से चले गए। राजेंद्र कुमार को बाद में ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

यह भी पढ़ें- कार चालक ध्यान दें! पीछे से टक्कर का मतलब गलती नहीं, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील खारिज की