पंचकूला के गावों में बनेंगे एंट्री गेट, बैंक्वेट हाल
राजेश मलकानिया, पंचकूला : नगर निगम द्वारा सभी गावों में एंट्री गेट बनवाए जाएंगे। इन गेटों पर
राजेश मलकानिया, पंचकूला : नगर निगम द्वारा सभी गावों में एंट्री गेट बनवाए जाएंगे। इन गेटों पर सूचना पट्ट एवं गौरव गाथा भी लिखवाई जाएगी। निगम क्षेत्र के अधीन गावों में इस समय को एंट्री गेट नहीं हैं। गावों के लिए एंट्री गेट लगने के बाद लोगों को आसानी से पता लग सकेगा कि वह कौन गाव में आए हैं और यहा की गौरव गाथा क्या है। इसके अलावा सभी श्मशान घाटों एवं कब्रिस्तानों की बाउंड्री वॉल करवाई जाएगी, साथ ही पीने के पानी भी व्यवस्था करवाई जा रही है। अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अबज़्न ट्रांसफोर्मेशन (अमृत) योजना के तहत नगर निगम पंचकूला के अंतर्गत पड़ने वाले 9 गावों में लगभग 48 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज एवं ट्रीटमेंट प्लाट लगाने का काम करवाया जा रहा है। जिसमें 30 करोड़ रुपये के काम केवल पूर्व पार्षद सलीम खान के वार्ड नंबर-20 में हो रहे हैं। इन गांवों में बनेंगी सीवरेज लाइनें
रामगढ़ गांव में 10426 मीटर सीवरेज, टोका में 2805 मीटर, खंगेसरा में 3800, जलौली में 3442, नग्गल में 3405 मीटर, अलीपुर में 4015 मीटर, बिल्ला, मट्टावाली, भानू में 6100, सुखदशर्नपुर में 3941 मीटर, खटौली में 9651 मीटर, कोट में 4999 मीटर, सकेतड़ी में 7784 मीटर सीवर लाइन का निर्माण कार्य होगा। लोगों ने दी थी विकास कार्यो को रुकने की शिकायत
दरअसल कई लोगों की शिकायतें थी कि नगर निगम के अंदर आने से विकास कार्य रुक गए हैं, लेकिन सरकार ने अब इन गांवों में सीवरेज के निर्माण के साथ-साथ वहां पर ट्रीटमेंट प्लाट लगाने के लिए राशि स्वीकृत कर दी। नगर निगम के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों में 15 करोड़ रुपये की राशि से पीने के पानी की परियोजना पर भी काम चल रहा है। गाव रामगढ़, बिल्ला, कोट, खंगेसरा, सुखदर्शनपुर, खटौली, नग्गल, कंगुवाला व सकेतड़ी में ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। 2019 में यह कार्य पूर्ण हो जाएंगे। गावों में बनेंगे बैंक्वेट हाल
नगर निगम द्वारा पंचकूला में तीन बैंक्वेट हॉल बनाए जाएंगे। पिंजौर, कालका एवं टोका में बैंक्वेट हॉल बनाए जाएंगे। एक बैंक्वेट हाल की क्षमता एक हजार लोगों की होगी। निगम प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि बरवाला खंड में मक्खियों की समस्या को देखते हुए मक्खी प्रूफ बैंक्वेट हाल बनाया जाएगा। साउथ अफ्रीका की तर्ज पर टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके पंचकूला का यह पहला मक्खी प्रूफ बैंक्वेट हाल होगा।