पंचकूला में दो जगह होना है रावण के पुतले का दहन, एक जगह तैयारियां पूरी; दूसरी जगह कारीगर 20 लाख लेकर फरार
पंचकूला में दशहरा उत्सव की तैयारियों के बीच एक जगह रावण का पुतला तैयार है, जबकि दूसरी जगह कारीगर 20 ...और पढ़ें

सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में रावण के पुतले को अधूरा छोड़कर भागा कारीगर।
HighLights
शालीमार ग्राउंड में 221 फीट का रावण पुतला तैयार।
सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में कारीगर 20 लाख लेकर फरार।
रामलीला क्लब ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। शहर में दो जगह दशहरा उत्सव पर कार्यक्रम होंगे। शालीमार ग्राउंड में आज रावण का 221 फीट का पुतला खड़ा कर दिया जाएगा, जबकि सेक्टर-5 के परेड़ ग्राउंड में तैयारियां अधूरी हैं।
परेड ग्राउंड में रावण, मेद्यनाद और कुंभकर्ण के पुतले अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुए हैं और कारीगर उस्मान कुरैशी फरार हो गया है। आयोजकों का आरोप है कि कारगीर 20 लाख रुपये लेकर भाग गया है।
बताया जा रहा है कि उससे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। मामले को लेकर रामलीला क्लब की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुतले बनाने का काम समय पर पूरा नहीं होने की आशंका के बीच आयोजकों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल उस्मान कुरैशी के फरार होने और 20 लाख रुपये लेकर जाने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-पंचकूला और देहरादून में 221 फीट ऊंचे रावण, तीन राज्यों के लिए 1.10 करोड़ रुपये में होंगे तैयार
शालीमार ग्राउंड में आज खड़ा हो जाएगा 221 फीट का पुतला
शालीमार ग्राउंड में रावण का 221 फीट का पुतला बनाने का ठेका लेने वाले तंजिदर सिंह का कहना है कि आज शाम रावण के पुतले को जेसीबी व क्रेन की मदद से खड़ा कर दिया जाएगा।
खासियत यह है कि सिर पर 58 फीट का मुकुट, चेहरा 25 फीट, गर्दन 8 फीट और धड़ 90 फीट, पैरों की ऊंचाई 40 फीट, जूतियों की ऊंचाई दस फीट, रावण के हाथ में तलवार 50 फीट, जूते की लंबाई 40 फीट है।
पंचकूला की तरह दिल्ली में भी तेजिंदर सिंह 221 फीट का रावण का पुतला तैयार कर रहे हैं, जबकि देहरादून में इसकी ऊंचाई 181 फीट रखी गई है।
