विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में 81 वर्षीय वृद्ध से ठगी मामले में कैथल का युवक काबू, 54 लाख रुपये वापस दिलवाए

Published: Fri, 02 Oct 2026 08:47 AM (IST)

पंचकूला में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 81 वर्षीय बुजुर्ग से 95 लाख रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने ...और पढ़ें

हरियाणा: 81 वर्षीय वृद्ध से ठगी मामले में कैथल का युवक काबू, 54 लाख रुपये वापस दिलवाए (प्रतीकत्मक फोटो)

हरियाणा: 81 वर्षीय वृद्ध से ठगी मामले में कैथल का युवक काबू, 54 लाख रुपये वापस दिलवाए (प्रतीकत्मक फोटो)

HighLights

  1. पंचकूला में 81 वर्षीय बुजुर्ग से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ठगी

  2. कैथल निवासी विक्रम उर्फ विक्की गिरफ्तार, 15 लाख उसके खाते में

  3. पुलिस ने पीड़ित को 54 लाख रुपये की राशि वापस दिलवाई

जागरण संवाददाता, पंचकूला। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर 81 वर्षीय बुजुर्ग से 95 लाख 21 हजार रुपये की साइबर मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान विक्रम उर्फ विक्की निवासी कैथल के तौर पर हुई है।


उसे सेक्टर-20 साइबर थाना की टीम ने पकड़ा है। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से 15 लाख रुपये आरोपित के बैंक खाते में आए थे। आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार यह मामला सेक्टर-6 पंचकूला निवासी 81 वर्षीय सेवानिवृत बुजुर्ग से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे वाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा दिया गया।

आरोपितों ने उसे एक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफार्म से जोड़कर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवानी शुरू कर दी। शुरुआत में आरोपितों ने उसके खाते में मुनाफे की रकम वापस भेजी, जिससे उसका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर शिकायतकर्ता और उसकी पुत्रवधू के खातों से कुल 95,21,560 रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवा लिए गए। जब शिकायतकर्ता ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपितों ने उससे और पैसे जमा करवाने की मांग की।

इसके बाद शिकायतकर्ता को अपने साथ हुए साइबर फ्राड का पता चला और उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना साइबर अपराध सेक्टर-20 पंचकूला में 8 अक्टूबर 2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि शिकायतकर्ता से फ्राड की गई रकम की 15 लाख रुपये 6 सितंबर 2025 को आरोपित विक्रम उर्फ विक्की के बैंक खाते में पहुंचे थे। वहीं पुलिस ने मामले में 54 लाख रुपये रिकवर कर पीड़ित को वापस भी दिलवाए हैं।