विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में मधुमक्खियों के हमले से तीन बच्चों के पिता की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:57 PM (IST)

पंचकूला में मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल वार्ड-18 निवासी रिंकू की उपचार के दौरान मौत हो गई। ...और पढ़ें

कई दिन पहले मधुमक्खियों ने किया था हमला, इलाज के दौरान रिंकू की मौत।

कई दिन पहले मधुमक्खियों ने किया था हमला, इलाज के दौरान रिंकू की मौत।

HighLights

  1. पिंजौर में एचएमटी के पास मधुमक्खियों के हमले से रिंकू घायल।

  2. गंभीर रूप से घायल रिंकू की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत।

  3. पंचकूला में मधुमक्खियों के हमले से यह दूसरी मौत दर्ज हुई।

संवाद सहयोगी, पिंजौर (पंचकूला)। एचएमटी के पास मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल वार्ड-18 निवासी रिंकू की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। कुछ दिन पहले रिंकू समेत तीन युवक मधुमक्खियों के हमले में बुरी तरह घायल हो गए थे।

रिंकू अस्पताल में भर्ती था और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रिंकू शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी तथा तीन बच्चों को छोड़ गया है।

इससे पहले भी वार्ड नंबर 18 के रामपुर सियूड़ी निवासी 25 वर्षीय राजकुमार की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो चुकी है। 20 सितंबर को राजकुमार अपने दो दोस्तों के साथ कौशल्या डैम के पास जंगल में लकड़ियां लेने गया था।

इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने तीनों युवकों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से राजकुमार की हालत गंभीर हो गई थी। उसे उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। पीजीआई में उपचार के दौरान राजकुमार ने दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।