पंचकूला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान कल, अध्यक्ष के लिए सिसोदिया और गौरव के बीच मुकाबला
पंचकूला जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक होंगे, जिसके नतीजे देर रात ...और पढ़ें

HighLights
सुबह 9 से शाम 4:30 बजे तक मतदान।
छह पदों पर 12 उम्मीदवार मैदान में।
1450 अधिवक्ता करेंगे मतदान।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) पंचकूला के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। चुनाव समिति के अनुसार सुबह नौ से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा और देर रात तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
अदालत परिसर में मतदान के लिए वीरवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह है और प्रत्याशियों ने अंतिम समय तक समर्थन जुटाने के लिए संपर्क अभियान चलाया।
चैंबर-दर-चैंबर से लेकर डोर-टू-डोर प्रचार किया गया। इस बार मुकाबला खासा रोचक है, क्योंकि लगभग सभी प्रमुख पदों पर दो-दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
डीबीए में करीब 1450 अधिवक्ता मतदाता हैं। इन्हीं मतदाताओं के हाथ में छह पदों पर मैदान में उतरे 12 उम्मीदवारों की किस्मत होगी। चुनावी मैदान में अध्यक्ष पद के लिए डीपी सिसोदिया और गौरव शर्मा आमने-सामने हैं।
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर रणधीर सिंह जागलान और हरि राम कशव के बीच मुकाबला है। वाइस प्रेसिडेंट जनरल के लिए जीवन सिंह सैनी और गगनदीप सिंह ताल ठोक रहे हैं।
वहीं, महिला आरक्षित वाइस प्रेसिडेंट पद पर सोनिया सैनी और निशा मलिक के बीच मुकाबला है। सेक्रेटरी जनरल पद के लिए अमित सिंह मोर और अशोक शर्मा मैदान में हैं। ज्वाइंट सेक्रेटरी महिला आरक्षित पद पर दीक्षा शर्मा और कीर्ति आमने-सामने हैं। सेक्रेटरी लाइब्रेरी पद पर केवल एक नामांकन होने के कारण सोनिया गौड़ को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है।
| पद | उम्मीदवारों के नाम |
|---|---|
| प्रेसिडेंट | डीपी सिसोदिया और गौरव शर्मा |
| सीनियर वाइस प्रेसिडेंट | रणधीर सिंह जागलान और हरि राम कशव |
| वाइस प्रेसिडेंट जनरल | जीवन सिंह सैनी और गगनदीप सिंह |
| वाइस प्रेसिडेंट महिला रिजर्व | सोनिया सैनी और निशा मलिक |
| सेक्रेटरी जनरल | अमित मोर और अशोक शर्मा |
| ज्वाइंट सेक्रेटरी महिला आरक्षित | दीक्षा शर्मा और कीर्ति |
