पंचकूला में बैंक मैनेजर से हो गई साइबर ठगी, मोबाइल नंबर बदलकर क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 2.70 लाख
पंचकूला में एक बैंक मैनेजर के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने मोबाइल नंबर बदलकर 2.70 लाख रुपये उड़ा लिए। ...और पढ़ें

साइबर ठगों ने बैंक मैनेजर को बनाया शिकार। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
पंचकूला में बैंक मैनेजर के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी हुई।
ठगों ने क्रेडिट कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल दिया था।
2.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस ने जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित इंडसइंड बैंक की शाखा में तैनात एक बैंक मैनेजर साइबर ठगों का शिकार हो गया। उनके मोबाइल नंबर को बदलकर क्रेडिट कार्ड के जरिये 2.70 लाख रुपये निकाल लिए गए। आउटस्टैंडिंग बैलेंस देखकर हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत में बैंक मैनेजर ने बताया कि वह वर्ष 2006 से बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं। एचडीएफसी बैंक के मोबाइल एप पर अपने खाते और क्रेडिट कार्ड की डिटेल चेक करते समय उन्हें ठगी का पता चला।
सेक्टर-16 शाखा में जाकर पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को बदलकर कोई अन्य नंबर ऐड कर दिया गया है। पीड़ित ने तुरंत अपने बैंक अधिकारी से संपर्क किया, जिन्होंने कस्टमर सर्विस से बात करने की सलाह दी।
कस्टमर सर्विस से जानकारी लेने पर पता चला कि मोबाइल नंबर की कॉल फारवर्डिंग भी दूसरे नंबर पर की गई थी। इस प्रकार, पीड़ित के साथ 2.70 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
