विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में 25वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन, 3000 लोगों ने लिया भाग, 50 परिवारों के बच्चों के रिश्ते पक्के

Published: Sun, 08 Mar 2026 07:23 PM (IST)

पंचकूला के अग्रवाल भवन में 25वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 3000 ...और पढ़ें

25 वर्षों से लगातार करवाया जा रहा युवक-युवती परिचय सम्मेलन।

25 वर्षों से लगातार करवाया जा रहा युवक-युवती परिचय सम्मेलन।

HighLights

  1. सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में सम्मेलन।

  2. इसके माध्यम से सैकड़ों परिवार आपस में जुड़ चुके।

  3. अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा 25 वर्षों से सफल आयोजन।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में रविवार को 25वें अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन कराया गया। इसमें 3000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कई युवक-युवतियों और उनके परिवारों का परिचय करवाया गया। 50 परिवारों के रिश्ते तय हुए।

अग्रवाल विकास ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस सम्मेलन को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि अग्रवाल समाज के प्रेरणा स्रोत बाबू ओमप्रकाश जिंदल की स्मृति में यह आयोजन पिछले 25 वर्षों से लगातार करवाया जा रहा है और इसके माध्यम से सैकड़ों परिवार आपस में जुड़ चुके हैं।

कार्यक्रम में हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और अग्रवाल विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंगदास गर्ग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा शुरू किया गया यह आयोजन अत्यंत सराहनीय है। इससे परिवारों को एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है और जिन युवाओं का विवाह किसी कारणवश समय पर नहीं हो पाता, उन्हें भी उचित मंच मिल जाता है।

पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि सत्यनारायण गुप्ता द्वारा किया जा रहा यह प्रयास समाज के लिए बहुत उपयोगी है। आजकल कई युवक-युवतियां नौकरी और अन्य व्यस्तताओं के कारण समय पर विवाह नहीं कर पाते, ऐसे में यह मंच उनके लिए काफी सहायक सिद्ध होता है।

यह कार्यक्रम गोपाल लाइफ साइंस के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश अग्रवाल, माधव गौशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान तेजपाल गुप्ता, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान जगमोहन गर्ग, रिवरडेल के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय गर्ग तथा सनातन धर्म बैकुंठ धाम सेक्टर-20 पंचकूला के प्रधान प्रदीप गोयल के सानिध्य में आयोजित हुआ।