Move to Jagran APP

दुबई और त्रिपुरा से लौटते ही आदमपुर उपचुनाव की तैयारियों में जुटी मनोहर-धनखड़ की जोड़ी

Adampur By Election हरियाणा में आदमपुर सीट के उपचुनाव की घोष‍ित होते ही राजनीतिक गति‍विधियां तेल हो गई हैं। मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल दुबई से लौटने के बाद उपचुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी त्रिपुरा से लौट आए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 05 Oct 2022 09:28 AM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 09:28 AM (IST)
दुबई और त्रिपुरा से लौटते ही आदमपुर उपचुनाव की तैयारियों में जुटी मनोहर-धनखड़ की जोड़ी
हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और सीएम मनोहर लाल। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Adampur By Election: हिसार जिले की आदमपुर सीट का उपचुनाव सत्‍ताधारी भाजपा और विपक्ष कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्‍ठा का प्रश्‍न बन गया है। यह उपुचनाव भाजपा के साथ-साथ कुलदीप बिश्‍नोई के लिए बेहद अहम है। ऐसे में भाजपा उपचुनाव में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यह‍ी कारण है कि दुबई से लौटने के बाद मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल व त्रिपुरा से लौटे हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ चुनाव तैयारियों में जुट गए हैं।    

loksabha election banner

छह अक्टूबर को पहले जिला प्रभारियों, चुनाव प्रभारियों व जिलाध्यक्षों से लिया जाएगा फीडबैक

गुरुग्राम में बनने वाले ग्लोबल सिटी के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने दुबई गए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार की रात को स्वदेश लौट आए हैं। भाजपा के नए प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य बिप्लब कुमार देब के बुलावे पर एक भक्ति कार्यक्रम में शामिल होने त्रिपुरा गए हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी अपने तीनों महामंत्रियों के साथ वापस आ चुके हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पार्टी प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ छह अक्टूबर को पंचकूला में एक साथ मिल बैठकर आदमपुर उपचुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। सात अक्टूबर को इस उपचुनाव की अधिसूचना जारी होगी। हालांकि केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा करते ही आदमपुर में आचार संहिता लग चुकी है।

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में बिप्लब कुमार देब भी होंगे शामिल

सात अक्टूबर को पंचायत चुनाव की घोषणा संभव है। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने छह अक्टूबर को पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर बाद तीन बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक तीन बजे से होगी।

प्रदेश चुनाव समिति से पहले धनखड़ ने भाजपा के जिला प्रभारियों, चुनाव प्रभारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है, जो दोपहर को 12 बजे से होगी। बैठक में पंचायत और आदमपुर उपचुनाव पर चर्चा होगी। जिला स्तरीय पदाधिकारियों से फीडबैक लेने के बाद उसे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में अंतिम फैसले के लिए रखा जाएगा।

उपचुनाव में कुलदीप बिश्‍नोई का भाजपा प्रत्‍याशी बनना लगभग तय  

इस दौरान आदमपुर में संभावित प्रत्याशी के नाम पर चर्चा होगी। हालांकि कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई का चुनाव लड़ना तय है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता सरकार व संगठन को कुछ नए नाम भी सुझा सकते हैं। भाजपा सिर्फ जिला परिषद के चुनाव सिंबल पर लड़ने को लेकर गंभीर है। भाजपा व जजपा मिलकर पंचायत चुनाव लड़ें, अथवा अलग-अलग इस पर भी चर्चा होगी। साथ ही आदमपुर उपचुनाव गठबंधन के आधार पर लड़ने को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

आदमपुर उपचुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए हैं हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल

भाजपा ने दो दिन पहले ही कृषि मंत्री जेपी दलाल को आदमपुर का चुनाव प्रभारी बनाया है। राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उनके सहयोग के लिए पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य और महामंत्री वेदपाल एडवोकेट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने बताया कि पंचकूला में होने वाली प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब तथा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत चुनाव समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे। सुदेश कटारिया के अनुसार मैरिट के आधार पर नौकरियां, सुशासन, भ्रष्टाचार रहित व्यवस्था, क्षेत्रवाद व भेदभाव का खात्मा और सबका साथ-सबका विकास की उपलब्धियों के आधार पर आदमपुर उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज कराने वाली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.