Move to Jagran APP

हरियाणा भाजपा के कील-कांटे दुरुस्त कर रहे ओपी धनखड़, अलग लुक में होगी नई टीम

हरियाणा भाजपा के नए अध्‍यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ राज्‍य मेें पार्टी के कील-कांटे दुरुस्‍त कर रहे हैं। हरियाणा भाजपा संगठन को वह नया लुक देने में जुट गए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 11:25 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 11:25 AM (IST)
हरियाणा भाजपा के कील-कांटे दुरुस्त कर रहे ओपी धनखड़, अलग लुक में होगी नई टीम
हरियाणा भाजपा के कील-कांटे दुरुस्त कर रहे ओपी धनखड़, अलग लुक में होगी नई टीम

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। हरियाणा में भाजपा अब अलग ही रंग-रूप में नजर आएगी। हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ संगठन को गति देने की दिशा में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर से बाहर निकालकर जनता के बीच भेजने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत संगठन की सबसे निचली इकाई मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद शुरू कर दिया गया है। धनखड़ अपनी नई टीम में युवा जोश और अनुभव का समावेश करते हुए जिलाध्यक्षों में भी बदलाव करने वाले हैं। धनखड़ की प्रदेश स्तरीय टीम भी कुछ इसी तरह की होगी।

loksabha election banner

 हरियाणा में बदले जाएंगे भाजपा जिलाध्यक्ष, पहले से काम कर रहे अध्यक्षों को भी मौका

भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के सामने घरों में बैठे पार्टी के कार्यकर्ताओं को फील्ड में उतारने तथा उनसे संगठन के हित में काम लेने की सबसे बड़ी चुनौती है। इस कार्य के लिए धनखड़ ने फुलप्रूफ एक्शन प्लान तैयार कर लिया, जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ चर्चा कर अंजाम दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के चयन से पहले हालांकि भाजपा कई जिलों के अध्यक्ष तय कर चुकी थी, लेकिन अब धनखड़ अपनी पूरी टीम को नए सिरे से खड़ा करना चाहते हैं। भाजपा के संविधान में तीन महामंत्रियों तथा एक संगठन महामंत्री का प्रावधान है।

प्रदेश टीम में तीनों महामंत्री होंगे नए, संगठन में दिखेगा युवा जोश और अनुभव का समावेश

धनखड़ की टीम में अब पुराने महामंत्रियों के स्थान पर तीन नए महामंत्री नियुक्त किए जाएंगे। संगठन में यह पद काफी अहम माने जाते हैं। लिहाजा इन पर किसी सिफारिश की बजाय काम करने वाले तथा अनुभवी पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी मिल सकती है। संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट का कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका है। यह काफी महत्वपूर्ण पोस्ट है। लिहाजा इस पर नियुक्ति हाईकमान की मंजूरी के बाद हो सकेगी।

भाजपा के जिलाध्यक्षों में भी बदलाव तय है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि पहले से काम कर रहे जिलाध्यक्षों को दोबारा जिम्मेदारी नहीं मिलेगी। काम करने वाले जिलाध्यक्षों को धनखड़ ने दोबारा से संगठन में जिम्मेदारी निभाने का मौका देने की कार्य योजना बनाई है।

भाजपा अध्यक्ष पूरे प्रदेश के मंडल अध्यक्षों के साथ संवाद कर रहे हैं, ताकि संगठन की निचली इकाई से पूरा फीडबैक हासिल कर आगे की योजनाएं तैयार की जा सकें। 9 अगस्त को रोहतक में चर्चा हो चुकी, जबकि 10 या‍नि की आज हिसार में चर्चा है। इसके बाद 12 अगस्‍त को पंचकूला में चर्चा प्रस्तावित है। शक्ति केंद्र प्रमुखों व बूथ प्रमुखों के साथ भी संवाद की योजना है, जिसका प्रारूप तैयार किया जा रहा है।

चर्चा का यह दौर पूरा हो जाने के बाद धनखड़ प्रदेश की टीम तैयार करेंगे। साथ ही विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों खासकर किसानों के हित में केंद्र सरकार के तीन अध्यादेशों का विरोध करने वालों को करार जवाब देने की रणनीति पर भी भाजपा तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। इसे लेकर धनखड़ रोहतक में किसानों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुके हैं।

संगठन को धार देने के लिए कठोर फैसले लेने की तैयारी

हरियाणा भाजपा की नई टीम में 2019 का चुनाव हारे कुछ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। धनखड़ का मानना है कि चुनाव हारना कोई गलत बात या अपराध नहीं है। किसी भी राजनीतिक दल के बड़े से बड़े नेता तक चुनाव हारे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हेंं पराजित नेताओं के तौर पर प्रोजेक्ट कर उनकी प्रतिभा का इस्तेमाल न किया जाए। लिहाजा ऐसे तमाम कार्यकर्ताओं, पुराने पदाधिकारियों व संगठन के प्रति समॢपत नेताओं को जिम्मेदारी मिल सकती है, जो पार्टी को पूरी तरह से समर्पित हैं। ऐसे नेताओं के साथ भी धनखड़ का संवाद कार्यक्रम जारी है।

प्रत्येक कार्यकर्ता को काम और प्रत्येक काम के लिए कार्यकर्ता मूल मंत्र

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी के समॢपत नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन से जोडऩे की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। उनका मूल मंत्र प्रत्येक कार्यकर्ता को काम और प्रत्येक काम के लिए कार्यकर्ता है। धनखड़ का कहना है कि सभी को साथ लेकर चला जाएगा और जो प्रदेश, सरकार तथा संगठन के हित में होगा, वह निर्णय लिए जाएंगे।

धनखड़़ ने केंद्रीय मंत्रियों राव इंद्रजीत, रतनलाल कटारिया और कृष्णपाल गुर्जर से स्वयं मुलाकात कर उनके प्रति भी सम्मान जाहिर किया है। साथ ही धनखड़ राज्य सरकार के मंत्रियों तथा पूर्व मंत्रियों से भी मंत्रणा कर रहे हैं। पूर्व मंत्री विपुल गोयल, कैप्टन अभिमन्यु, कविता जैन, राव नरबीर, कृष्ण बेदी, कर्ण देव कांबोज, कृष्ण लाल पंवार और मनीष ग्रोवर समेत तमाम सांसदों के साथ भी धनखड़ ने संवाद का दौर आरंभ कर रखा है।

यह‍ भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को भूल नहीं पाया उनका पालतू डाॅग फज, रोने लगता है फोटो या वीडियो देखकर


यह‍ भी पढ़ें: हरियाणा की अंतरराष्‍ट्रीय शूटर मनु भाकर का देसी अंदाज, गाय से दूध दुह रही हैं आजकल

यह‍ भी पढ़ें: Haryana Board Result 2020: 10वीं के रिजल्‍ट में छात्रा को मैथ में मिले दो नंबर, री-चेकिंग में आए 100


यह‍ भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू की पत्‍नी का बड़ा बयान कहा- पंजाब में शिअद का साथ छोड़े तो लौट सकते हैं भाजपा में


यह‍ भी पढ़ें:  अमृतसर के प्लास्टिक बेबी, मछली जैसे हैं मुंह और होंठ, रहस्यमय ढंग से उतर जाती है चमड़ी 

यह‍ भी पढ़ें:  अब देशभर में 150 और हरियाणा-पंजाब में 18 प्राइवेट ट्रेनें दौड़ेंगी, जानें किन रूटों चलेंगी


पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.