Move to Jagran APP

जेल से आते ही इनेलो के कील कांटे दुरुस्त करने में जुटे ओमप्रकाश चौटाला

पूर्व मुख्‍यमंत्री आेमप्रकाश चाैटाला जेल से बाहर आने के बाद इनेलो को एक बार फिर पटरी पर लाने अौर पार्टी की समस्‍याएं दूर करने में जुट गए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 09:43 AM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 09:43 AM (IST)
जेल से आते ही इनेलो के कील कांटे दुरुस्त करने में जुटे ओमप्रकाश चौटाला
जेल से आते ही इनेलो के कील कांटे दुरुस्त करने में जुटे ओमप्रकाश चौटाला

चंडीगढ़, जेएनएन। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने फरलो पर तिहाड़ जेल से बाहर आते ही संगठन के कील कांटे दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए चौटाला ने पदाधिकारियों में फेरबदल किया है। उन्होंने विधायक नसीम अहमद को मेवात और हेमराज जागलान को पानीपत का जिला अध्यक्ष बनाया है।

loksabha election banner

विधायक नसीम अहमद को मेवात और हेमराज को पानीपत की जिम्मेदारी

इनेलो सुप्रीमो ने हलका प्रधानों और शहरी प्रधानों में भी बदलाव किया है। हलका प्रधानों में भारत मढ़हान डबकोली इंद्री, मनजीत सिंह अंबाला कैंट, भगवंत सिंह सौंकड़ा नीलोखेड़ी, सतप्रकाश बीसला महम, ओमप्रकाश हुड्डा सांपला, बलवान सिंह जमालपुर बवानीखेड़ा, रणबीर धीरा सरपंच तोशाम, विनोद अरोड़ा डबवाली, महावीर गुलिया बादली और जेपी सिंह को राई का हलका प्रधान बनाया गया है।

कई हलका व शहरी प्रधानों की नियुक्ति, तीन युवा जिला संयोजक भी बनाए

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि जोगिंदर मलिक बरौदा, बल्ली शेखावत सतनाली महेंद्रगढ़, अजय खोसा नारनौल, राजा राम गोलवा नांगलचौधरी, कर्ण सिंह यादव अटेली, कृष्ण यादव पटौदी, बादशाहपुर के लिए अटलवीर कटारिया, कलीराम खेदड़ उकलाना, यशपाल बेरवाल भाटला हांसी और रघुविंद्र को बरवाला का हलका प्रधान बनाया गया है। जसविंदर सिंह बिंदू कालांवाली के दूसरे हलका प्रधान होंगे।

अमरजीत रोहतक के शहरी प्रधान बने

शहरी प्रधानों में रोहित कश्यप इंद्री, यशपाल तनेजा फतेहाबाद, सतीश सैनी महम, रोहतक के लिए अमरजीत कपूर नीटू, भिवानी में अनिल कठपालिया, सियाराम आंतिल सोनीपत, शमशेर कटारिया गुरुग्राम, बलराज गर्ग उकलाना, राजू शर्मा हांसी और जगदीश घिराय को बरवाला का शहरी प्रधान नियुक्त किया गया है।

मनजीत खैरी हिसार के युवा जिला संयोजक बने

अशोक अरोड़ा के अनुसार इनेलो सुप्रीमो ने तीन युवा जिला संयोजकों की नियुक्ति की है। मनजीत खैरी को हिसार, मनवीर लांबा रेवाड़ी और राजेश यादव को महेंद्रगढ़ का युवा जिला संयोजक बनाया गया है। चौटाला 11 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक प्रदेशभर का दौरा कर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.