Move to Jagran APP

कांग्रेसियों की गुटबाजी के बीच महिला पदाधिकारियों का एेलान

हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रधान सुमित्रा चौहान ने प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 31 Jan 2018 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 01 Feb 2018 08:26 AM (IST)
कांग्रेसियों की गुटबाजी के बीच महिला पदाधिकारियों का एेलान
कांग्रेसियों की गुटबाजी के बीच महिला पदाधिकारियों का एेलान

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की आपसी कलह के बीच महिला कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने बुधवार को 184 प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। अगले एक पखवाड़े में ब्लॉक अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

loksabha election banner

सुमित्रा चौहान ने 700 महिलाओं के इंटरव्यू लेकर बनाई जंबो कार्यकारिणी 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश प्रभारी नीतू वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने करीब 700 कार्यकर्ताओं के इंटरव्यू लेने के बाद पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की सूची तैयार की थी। इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने मंजूरी प्रदान कर दी है। सूची में नौ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, 22 उपाध्यक्ष, 46 महासचिव, 46 सचिव, 13 प्रदेश प्रवक्ता और नौ संयोजक नियुक्त किए गए हैैं। सुमित्रा चौहान कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला खेमे में मानी जाती हैैं।

184 प्रदेश पदाधिकारी और 39 शहरी व ग्र्रामीण जिलाध्यक्षों के नाम घोषित

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सुमित्रा चौहान ने कांग्रेस में खेमेबंदी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हम सबके नेता राहुल गांधी हैैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की सूची में योग्यता के हिसाब से हुड्डा, तंवर, सैलजा, किरण, कैप्टन, कुलदीप और सुरजेवाला समर्थकों को महत्व दिया गया है।

सुमित्रा चौहान के अनुसार महिला कांग्रेस जनवरी में जिस 'आइएम क्रेजÓ कार्यक्रम की शुरुआत नहीं कर पाई, वह अब फरवरी में चलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी पार्टी स्तर पर टिकटों के लिए महिला कांग्रेस की दावेदारी बरकरार रहेगी। हालांकि 2014 के विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस ने 14 टिकट मांगी थी, लेकिन एक ही मिल पाई थी।

नौ स्टेट कोऑर्डिनेटर और सेल इंचार्ज नियुक्त किए

महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता को प्रदेश मुख्यालय पर कोआॢडनेटर और मीडिया इंचार्ज बनाया गया है। कमल मान को रोहतक जोन की, बिमला सरोहा अंबाला और वंदना पोपली हिसार जोन की कोआॢडनेटर होंगी।

यह भी पढ़ें: महात्‍मा गांधी की हत्या की खबर पढ़ बदल गया जिंदगी का नजरिया

डॉ. स्नेहलता आइटी सेल की इंचार्ज, एडवोकेट महिमा लीगल सेल इंचार्ज, वीणु अग्रवाल सोशल मीडिया इंचार्ज, संतोष गुलिया रोहतक जोन की कोआर्डिनेटर और डॉ. स्वर्णलता डाक्टर सेल की इंचार्ज होंगी। महिला कांग्रेस ने रंजीता मेहता, वंदना पोपली, कमल मान, वीणु अग्रवाल, एडवोकेट बिमला सांगवान, डॉ. स्नेहलता, बिमला सरोहा, सीमा जैन, पूजा शर्मा, राजेश चौधरी व एडवोकेट महिमा को प्रदेश प्रवक्ता का जिम्मा सौंपा है।

39 जिलाध्यक्षों को भी जिम्मेदारी

महिला कांग्रेस ने जलमेघा दहिया को पंचकूला, नीलम शर्मा अंबाला (ग्रामीण), सुमन मेहरा अंबाला सिटी, वीणु अग्रवाल (अंबाला कैंट), ऊषा रानी कुमार यमुनानगर (शहरी), ऊषा कमल यमुनानगर (ग्रामीण), कृष्णा लूथरा करनाल (शहरी) व निशा देवी को करनाल(ग्रामीण) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

शशि लूथरा पानीपत (शहरी), पूनम सिंगला पानीपत (ग्रामीण), राजेश चौधरी सोनीपत (शहरी), सुदेश मलिक सोनीपत (ग्रामीण), रेणु डाबला रोहतक (शहरी), निर्मला राठी रोहतक (ग्रामीण), राजबाला झज्जर (शहरी) व सविता झाड़ली को झज्जर (ग्रामीण) का जिलाध्यक्ष बनाया गया। साधना फरीदाबाद (शहरी), सीमा रावत फरीदाबाद (ग्रामीण), पूजा शर्मा गुरुग्राम (शहरी), अन्नु पटौदी गुरुग्राम (ग्रामीण), मुकेश पहरी भिवानी (शहरी), प्रेमवती गोयत भिवानी (ग्रामीण), प्रवेश राणा कुरुक्षेत्र (शहरी), रिंपल मलिक कुरुक्षेत्र (ग्रामीण), सुरेंद्र कौर कैथल (शहरी), संतरो देवी कैथल (ग्रामीण), उॢमला भारद्वाज सिरसा, गायत्री देवी जींद (शहरी) व मूॢत मलिक को जींद (ग्रामीण) का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

हिसार (ग्रामीण) में कमला पूनिया, हिसार (शहरी) में अंजलि चौहान, फतेहाबाद में कृष्णा पूनिया, डॉ. सरोज चौधरी को महेंद्रगढ़ (शहरी), चंद्रकला महेंद्रगढ़ (ग्रामीण), मोहम्मदी मेवात, सविता चौधरी पलवल, सुत्रिता चंदाना रेवाड़ी (शहरी), अमृत कला टिकानिया रेवाड़ी (ग्रामीण) तथा सुनीता सांगवान को दादरी की जिलाध्यक्ष बनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.