Move to Jagran APP

हरियाणा में लागू होगा एनआरसी : मनोहर लाल

राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 08:03 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 06:33 AM (IST)
हरियाणा में लागू होगा एनआरसी : मनोहर लाल
हरियाणा में लागू होगा एनआरसी : मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि असम की तरह हरियाणा में भी राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में कानून आयोग के गठन करने पर भी विचार किया जा रहा है। समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों की सेवाएं लेने के लिए अलग से एक स्वैच्छिक विभाग का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री रविवार को अपनी सरकार के पिछले पांच वर्षो के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यो की जानकारी देने के लिए पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के अंतिम दिन पंचकूला में हरियाणा राज्य मानव अधिकार आयोग के पूर्व चेयरमैन न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एचएस भल्ला के सेक्टर-16 स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पांच दिवसीय महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में रविवार को पंचकूला में वे विभूतियों से मिले। न्यायमूर्ति भल्ला के अलावा पूर्व एडमिरल जेएस लांबा से सेक्टर-6 एमसीडी तथा लेफ्टिनेंट सेवानिवृत्त बलजीत सिंह जायसवाल से अमरावती एन्क्लेव में भी उन्होंने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य सरकार द्वारा पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यो की जानकारी लोगों तक पंहुचाना है। वे आने वाले समय में क्या करना है, इसके बारे भी प्रबुद्ध लोगों से सुझाव ले रहे हैं। अच्छे सुझाव को हम अपने संकल्प पत्र में शामिल भी कर सकते हैं। मनोहर लाल ने कहा कि विकास कार्यो का ऑडिट समाज के प्रबुद्ध लोगों से हो, इसके लिए सोशल ऑडिट सिस्टम लागू किया जाएगा जिसमें भूतपूर्व सैनिकों, अध्यापकों, इंजीनियर या किसी अन्य प्रकार की विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली विभूतियों को शामिल किया जाएगा। लाल ने कहा कि आने वाले समय में इसके लिए अलग से एक स्वैछिक विभाग का गठन किया जाएगा। परिवार पहचान पत्र पर हरियाणा सरकार तेजी से कार्य कर रही है तथा इसके आंकड़ों का उपयोग राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर में भी किया जाएगा। उन्होंने न्यायमूर्ति एचएस भल्ला के प्रयासों की सराहना की कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे एनआरसी डाटा का अध्ययन करने के लिए असम के दौरे पर जा रहे हैं। यह सरकार के लिए भी एक तरीके से बेहतर होगा और भल्ला की सेवाएं राज्य में स्थापित किए जाने वाले एनआरसी के लिए उपयोगी होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ कानून बहुत पुराने हो गए हैं, उन्हें बदलने की भी आवश्यकता है। उदाहरण के लिए वन विभाग का पीएलपी एक्ट ऐसा है, जिसमें बदलाव जरूरी है। हरियाणा सरकार ने इसमें संशोधन भी किया है। जिन प्रबुद्ध व्यक्तियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और पिछले पंाच वर्षो में सरकार द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी दी तो सभी ने मुख्यमंत्री की भूरि-भूरि प्रंशसा करते हुए कहा कि उनकी छवि साफ है, राजनीति में ऐसा व्यक्तित्व बहुत कम मिलता है। मौके पर पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा, उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, पुलिस आयुक्त कमलदीप गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा नेता कुलभूषण गोयल, एडवोकेट रणधीर सिंह जागलान उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK