विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब हरियाणा में बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर बैठे मिलेगी पेंशन

By Ankit KumarEdited By:
Published: Wed, 24 May 2017 06:54 PM (IST)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद दौरे के दौरान मिले फीडबैक के आधार पर बुजुर्गों व दिव्यांगों को उनके घर द्वार पर पेंशन देने के आदेश दिए हैं।

अब हरियाणा में बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर बैठे मिलेगी पेंशन
अब हरियाणा में बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर बैठे मिलेगी पेंशन

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार चलने-फिरने में लाचार बुजुर्गों और दिव्यांगों को पेंशन देने के तरीके में बड़ा बदलाव करने वाली है। इसके तहत उनको घर-द्वार पर ही पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इसका खाका तैयार करने में जुटा है।

इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन को सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत शामिल करने की भी योजना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद दौरे के दौरान मिले फीडबैक के आधार पर बुजुर्गों व दिव्यांगों को उनके घर द्वार पर पेंशन देने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: कर्मचारियों के रिटायरमेंट की आयु पर फिर नहीं हुआ फैसला, 14 जून को बैठक

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के अनुसार पेंशन सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि लाभार्थियों को यह सुविधा आसानी से मिल सके। इसके अलावा सौ फीसद से कम निशक्तता वाले दिव्यांगों को भी मुफ्त बस पास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

क्लास रूम में लगेगा टीचर का फोटो

मुख्यमंत्री ने सभी प्राथमिक स्कूलों के क्लास रूम में कक्षा अध्यापक का उचित आकार का फोटो लगाने का भी निर्देश दिया है। बिजली लाइनलॉस को 88.54 से घटाकर 18.4 फीसद पर लाने वाले जींद के गांव रसीदां की पूरे प्रदेश में मिसाल दे दूसरे गांवों को भी 'म्हारा गांव जगमग गांव' योजना के लिए प्रेरित किया जाएगा। छह महीने का रेडियोलॉजी का प्रशिक्षण लेने वाले 50 डॉक्टरों को सरकारी अस्पतालों में भेजा जाएगा जहां रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: दसवीं के रिजल्ट में फेरबदल के खिलाफ सड़कों पर उतरी छात्राएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।