Move to Jagran APP

अब नड्डा की राष्ट्रीय टीम पर हरियाणा भाजपा की नजर, अभिमन्‍यु को मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

हरियाणा भाजपा के अध्‍यक्ष की नियुक्ति के बाद अब पार्टी के प्रदेश नेताओं की निगाह राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की टीम पर है। कैप्‍टन अभिमन्‍यु क‍ो बड़ी जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 04:00 PM (IST)
अब नड्डा की राष्ट्रीय टीम पर हरियाणा भाजपा की नजर, अभिमन्‍यु को मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी
अब नड्डा की राष्ट्रीय टीम पर हरियाणा भाजपा की नजर, अभिमन्‍यु को मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद पर पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की नियुक्ति के बाद अब पार्टी के प्रदेश नेताओं की नजर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम पर है। खासतौर पर उन नेताओं को तो नड्डा की टीम में ही शामिल होने की आस बंधी है जो प्रदेशाध्यक्ष पद की दौड़ में शुरू से आखिर तक रहे। हिमाचल प्रदेश को छोड़कर लगभग सभी प्रदेशों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राष्ट्रीय टीम का गठन करना है। इस टीम में हरियाणा से आमतौर पर दो नेताओं को पदाधिकारी बनाया जाता है। कयास लगाए जा रहेे हैं कि प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष दौड़ में चूक गए क‍ैप्‍टन अभिमन्‍यु को नड्डा की टीम में बड़ी जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

loksabha election banner

प्रदेश भाजपा प्रभारी और संगठन मंत्री के पदों पर तय माना जा रहा है बदलाव

पूर्व में अमित शाह की टीम में सुधा यादव राष्ट्रीय सचिव और कैप्टन अभिमन्यु पंजाब प्रांत के सहप्रभारी के रूप में काम देख रहे थे। अब सुधा यादव क्योंकि पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य बन गई हैं इसलिए यह भी देखना होगा कि पार्टी उन्हेंं राष्ट्रीय टीम में जिम्मेदारी देती है या नहीं। यह तय माना जा रहा है कि कैप्टन अभिमन्यु को नड्डा की टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

इसका कारण यह भी बताया जा रहा है कि यदि हरियाणा के नेताओं का विरोध नहीं होता तो दिल्ली में पार्टी नेता तो कैप्टन अभिमन्यु को ही प्रदेशाध्यक्ष बनाना चाहते थे। इसलिए अब कैप्टन अभिमन्यु को राष्ट्रीय महासचिव सहित पंजाब, राजस्थान या उत्तर प्रदेश में किसी एक प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी मिल सकती है। महिला कोटे से इस बार हरियाणा से कौन नेता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में जाएगी, यह सवाल अभी एक पहेली बना हुआ है।

संगठन मंत्री पद पर सबसे लंबे अर्से तक रहे सुरेश भट्ट

प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पद पर सुरेश भट्ट पिछले दस साल से हैं। इतने लंबे समय तक कोई संगठन मंत्री नहीं रहा। संगठन में यह तय माना जा रहा है कि हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन और संगठन मंत्री सुरेश भट्ट को कहीं अन्य जगह जिम्मेदारी दी जा सकती है। भट्ट के बारे में भी यह बताया जा रहा है कि उन्हेंं नड्डा की राष्ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है।

डॉ. अनिल जैन चूंकि दिल्ली दरबार में काफी प्रभावी रहे हैं इसलिए उन्हेंं उनकी पसंद का प्रदेश मिल सकता है। जैन फिलहाल छत्तीसगढ़ और हरियाणा के प्रभारी हैं तथा केंद्रीय नेतृत्व की इच्छानुसार अनेक प्रदेशों में चुनाव व संगठन का काम देखते हैं।

सरकार के अनुकूल चाहिए प्रदेश प्रभारी व संगठन मंत्री

निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट और मुख्यमंत्री मनोहर लाल में आपसी तालमेल काफी अधिक रहा। मौजूदा प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन इस तालमेल के बीच ही अपना राजनीतिक कौशल दिखाते रहे थे। अब नए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ चूंकि पार्टी कॉडर के मजबूत नेता हैं इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तो यही इच्छा रहेगी कि नए प्रभारी व संगठन मंत्री भी उनके अनुकूल आएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.