न्यूज बुलेटिन: शाम 6 बजे तक हरियाणा की पांच बड़ी खबरें
हरियाणा की शाम छह बजे तक की पांच बड़ी खबरें पढ़ें।
1. हिमाचल के पर्यटक स्थल पर चिंतन करेगी मनोहर सरकार, 15 से परवाणू में शिविर
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा की मनोहर सरकार अपना चिंतन शिविर हिमाचल प्रदेश के परवाणू में लगाएगी। इसकी कमान राज्य के चार मंत्रियों के हाथों में होगी। सरकार ने तीन दिन के इस चिंतन शिविर को अंतिम रूप दे दिया है। हिमाचल प्रदेश के परवाणू स्थित टिम्बर ट्रेल हाइट्स पर यह 15 से 17 दिसंबर तक चलेगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. एनएचएम कर्मियों की बर्खास्तगी नहीं, चेतावनी दी है : सीएम मनोहरलाल
जेएनएन, रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा है कि एनएचएम कर्मचारी बर्खास्त नहीं किए गए हैं। उनको अभी चेतावनी दी है। इस बोर में कल बैठक होगी और उसमें इस बारे में निर्णय किया जाएगा। सरकार ने एनएचएम कर्मचारियाें की मांगों को पहले ही मान लिया था, ऐसे में हड़ताल करना उचित नहीं है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. डेरा सच्चा सौदा 495 बैंक खातों का पता चला, जमा है भारी धनराशि
जेएनएन, सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के पास अकूत संपत्ति है। विभिन्न बैंकों में उसके 495 बैंक खाते हैं। इन खातों में करीब 75 करोड़ रुपये की राशि जमा है। साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद पंचकूला और सिरसा में आगजनी और तोडफ़ोड़ की गई थी। इस नुकसान की भरपाई पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरे की संपत्ति से करने का आदेश दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने खातों को सीज कर उसका ब्योरा जुटाया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. स्कूल में छात्रा रोने लगी, टीचर ने पूछताछ की तो पिता की दरिंदगी अाई सामने
जेएनएन, कैथल। हवस में लोग पवित्र रिश्ते को भी कलंकित हर रहे हैं। जिले के गुहला क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी शर्मनाक करतूत से पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार कर दिया। उसेन आठवीं में पढ़ने वाली सगी बेटी को हवस का शिकार बना डाला। लड़की स्कूल में गुमसुम और उदास थी तो क्लास टीचर ने उससे पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया। इसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने पुलिास को शिकायत दी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. डाॅक्टर ने ऑपरेशन में कर दी ऐसी गलती, एक साल तक तड़पती रही महिला
जेएनएन, हिसार। शहर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर मरीज के परिजनों ने ऑपरेशन के दौरान ऐसी लापरवाही कर दी कि मरीज एक साल तक दर्द से तड़पता रहा। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने महिला मरीज के गुर्दे में पथरी का ऑपरेशन करने के बाद स्टंट अंदर ही छोड़ दिया। महिला एक साल तक दर्द से बेहाल होकर अस्पताल के चक्कर काटती रही। इस दौरान चिकित्सक उन्हें गुमराह करता रहा। बाद में एक अन्य अस्पताल में जांच के बाद स्टंट छोड़ने का पता चला तो दूसरे डॉक्टर ने आॅपरेशन कर इसे निकाला।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें