न्यूज बुलेटिन : दोपहर बाद 3 बजे तक हरियाणा की पांच बड़ी खबरें
हरियाणा की दोपहर बाद तीन बज तक की पांच बड़ी खबरें पढ़ें।
1. बीकॉम व एमकॉम पास युवाओं के लिए खुशखबरी, GST से हजारों को मिलेगी नौकरी
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के बीकॉम और एमकॉम पास युवाओं के लिए खुशखबरी है। इन युवाओं के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अब रोजगार का जरिया बनेगा। ऐसे हजारों युवाओं को जल्द ही नौकरी मिलेगी। इसके लिए 'सक्षम युवा योजना' के तहत पंजीकृत बीकॉम और एमकॉम पास युवाओं को सरकार जीएसटी की ट्रेनिंग देकर फील्ड में उतारेगी। इससे व्यापारियों और उद्यमियों को रिटर्न भरने में भी सहूलियत होगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. हरियाणा में 10 हजार एनएचएम कर्मी बर्खास्त, नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों के प्रति बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। प्रदेश सरकार ने चेतावनी के बाद भी काम पर नहीं लौटने के कारण करीब 10 हजार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. सगी बहन को भाई बना रहा था हवस का शिकार, फिर की कोशिश तो हुआ यह हाल
जेएनएन, पानीपत। बहन आैर भाई का रिश्ता सबसे पावन होता है। भाई की कलाई पर राखी बांध कर बहन उससे अपनी रक्षा का वचन लेती है। लेकिन, यहां एक भाई ने इस रिश्ते को कलंकित कर दिया। उसने अपनी 14 साल की बहन की इज्जत तार-तार कर दी। वह अपनी नाबालिग बहन को एक माह से हवस का शिकार बना रहा था। एक बार फिर उसने ऐसा करने की कोशिश की तो बहन ने विरोध किया। इस पर उसने बहन की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस बारे में पता चलने पर लोगों ने आरोपी युवक का बुरा हाल कर दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. हनीप्रीत के खिलाफ अब सेशन कोर्ट में चलेगा ट्रायल
जेएनएन, पंचकूला। हिंसा और देशद्रोह की आरोपी हनीप्रीत और अन्य आरोपियों पर मामला अब सेशन कोर्ट में चलेगा। हनीप्रीत और सुखदीप कौर सहित अन्य आरोपियाें को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। अब उनकी 21 दिसंबर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कर अदालत में उनकी पेशी होगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. फोर्टिस अस्पताल पर विज का दबाव काम आया, केस में जुड़ेंगी छह और आपराधिक धाराएं
जेएनएन, चंडीगढ़ । डेंगू पीडि़त सात वर्षीय आद्या की मौत और 16 लाख की वसूली मामले में अब फोर्टिस अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज होगा। इसमें छह आपराधिक धाराएं शामिल की जाएंगी। गुुरुग्राम पुलिस ने शनिवार देर रात अस्पताल के शिशु रोग विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. विकास वर्मा पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज दर्ज किया था। इस पर खूब हंगामा हुआ। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन पर भी केस किया जा रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें