Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिन: दाेपहर 12 बजे तक हरियाणा की पांच बड़ी खबरें

हरियाणा की दाेपहर 12 बजे तक की पांच बड़ी खबर पढ़ें।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 15 Dec 2017 02:10 PM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2017 02:10 PM (IST)
न्यूज बुलेटिन: दाेपहर 12 बजे तक हरियाणा की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिन: दाेपहर 12 बजे तक हरियाणा की पांच बड़ी खबरें

1. हरियाणा में डॉक्‍टर हड़ताल पर, निजी अस्‍पताल बंद रहने से भटक रहे मरीज

जेएनएन, हिसार : प्रदेश सरकार द्वारा निजी अस्पतालों के पंजीकरण और उनकी निगरानी के लिए बनाए गए  हरियाणा क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के विरोध में आज डॉक्‍टर हड़ताल पर हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) से जुड़े चिकित्सक सुबह छह बजे से हड़ताल कर रहे हैं और इस कारण निजी अस्‍पताल और क्लिनिक बंद हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही हे। अस्‍पतालाें में इमरजेंसी सेवाएं भी ठप हैं। एक्ट को जन और डॉक्टर विरोधी बताते हुए नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) ने भी  हड़ताल को समर्थन दिया है।

loksabha election banner

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. चिंतन शिविर के लिए मनोहर लाल सरकार हिमाचल रवाना

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल की अगुवाई में पूरी सरकार चिंतन शिव‍िर के लिए हिमाचल प्रदेश के परवाणू के लिए रवाना हो गई है। सरकार के मंत्रियों के साथ वरिष्‍ठ अधिकारी भी हिमाचल के परवाणू स्थित टिंबर ट्रेल के लिए गए हैं। पूरा काफिला तीन लग्‍जरी बसों में रवाना हुआ है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. एनएचएम कर्मियों व सरकार के बीच समझौता, हड़ताल खत्म, बहाल होंगे बर्खास्त कर्मी

जेएनएन, चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों के साथ शुक्रवार को हुई वार्ता सिरे चढ़ गई। एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज उनकी कई मांगों पर सहमत नज़र आए। बैठक में बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को बहाल करने पर सहमति बनी। बैठक में सीएम के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर व स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को है झूठ बोलने की बीमारी : अनिल विज

जेएनएन, पिपली (कुरुक्षेत्र)। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि हुड्डा को झूठ बोलने की बीमारी है। हुड्डा को अगर एनएचएम कर्मचारियों से इतनी हमदर्दी थी तो उन्होंने अपने 10 साल के शासनकाल में उन्‍हें पक्का क्यों नहीं किया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


5. यूथ कांग्रेस नेता ने यूपी सीएम योगी पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, हुआ केस

जेएनएन, रोहतक। पुलिस ने जिला यूथ कांग्रेस विंग के वाइस प्रेसिडेंट विशु प्रधान के खिलाफ केस दर्ज किया है। विशु पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डालने का आरोप है। गऊ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना में केस दर्ज किया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.