न्यूज बुलेटिन: दोपहर 12 बजे तक हरियाणा की पांच बड़ी खबरें
हरियाणा की दोपहर 12 बजे तक की पांच बड़ी खबरें पढ़ें।
1. डेरा सच्चा सौदा 495 बैंक खातों का पता चला, जमा है भारी धनराशि
जेएनएन, सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के पास अकूत संपत्ति है। विभिन्न बैंकों में उसके 495 बैंक खाते हैं। इन खातों में करीब 75 करोड़ रुपये की राशि जमा है। साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद पंचकूला और सिरसा में आगजनी और तोडफ़ोड़ की गई थी। इस नुकसान की भरपाई पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरे की संपत्ति से करने का आदेश दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने खातों को सीज कर उसका ब्योरा जुटाया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. स्कूल में छात्रा रोने लगी, टीचर ने पूछताछ की तो पिता की दरिंदगी अाई सामने
जेएनएन, कैथल। हवस में लोग पवित्र रिश्ते को भी कलंकित हर रहे हैं। जिले के गुहला क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी शर्मनाक करतूत से पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार कर दिया। उसेन आठवीं में पढ़ने वाली सगी बेटी को हवस का शिकार बना डाला। लड़की स्कूल में गुमसुम और उदास थी तो क्लास टीचर ने उससे पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया। इसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने पुलिास को शिकायत दी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. डाॅक्टर ने ऑपरेशन में कर दी ऐसी गलती, एक साल तक तड़पती रही महिला
जेएनएन, हिसार। शहर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर मरीज के परिजनों ने ऑपरेशन के दौरान ऐसी लापरवाही कर दी कि मरीज एक साल तक दर्द से तड़पता रहा। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने महिला मरीज के गुर्दे में पथरी का ऑपरेशन करने के बाद स्टंट अंदर ही छोड़ दिया। महिला एक साल तक दर्द से बेहाल होकर अस्पताल के चक्कर काटती रही। इस दौरान चिकित्सक उन्हें गुमराह करता रहा। बाद में एक अन्य अस्पताल में जांच के बाद स्टंट छोड़ने का पता चला तो दूसरे डॉक्टर ने आॅपरेशन कर इसे निकाला।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. बच्ची दूध लेने गई तो पड़ोसी ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, अब काटेगा ताउम्र कैद
जेएनएन, हिसार। अदालत ने हांसी में 10 साल की बच्ची से अप्राकृतिक यौनाचार करनेवाले को ताउम्र कैद की सला सुनाई है। उस पर दाे लाख 500 रुपये का जुर्माना भी किया गया है। अदालत ने कहा कि ऐसे अपराध के लिए अधिक से अधिक सजा दी जानी चाहिए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. घने कोहरे के कारण स्कूल बस व ट्रक की टक्कर, 18 बच्चे घायल, पांच की हालत गंभीर
जेएनएन, चरखी दादरी। यहां घने कोहरे के कारण दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर एक स्कूल बस अौर ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें करीब 18 स्कली विद्याथीा घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर है। घायल बच्चों को दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को भिवानी के अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसा गांव घसोला के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें