निगम चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से शाह खुश, नवनियुक्त मेयरों से की मुलाकात
हरियाणा में नगर निगम चुनावों में पार्टी की जीत से उत्साहित शाह ने शनिवार को पांचों निगमों के नवनियुक्त मेयरों से मुलाकात की।
जेएनएन, हिसार। हरियाणा में नगर निगम चुनावों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खासे उत्साहित हैं। शाह ने शनिवार को पांचों निगमों के नए मेयरों व पार्टी के जिला अध्यक्षों से मुलाकात की। शाह ने इन भी को दिल्ली बुलाया था। अमित शाह ने दिल्ली के भाजपा कार्यालय में मेयरों और जिलाध्यक्षों से मुलाकात की।
राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार के बाद हरियाणा के नगर निगम चुनाव में जीत से पार्टी काफी उत्साहित है। हरियाणा में हिसार, यमुनानगर, पानीपत, करनाल और रोहतक में मेयर की सीट पर भाजपा ने कब्जा किया है। पहली बार सरकार ने नगर निगमों के मेयर पद के चुनाव प्रत्यक्ष रूप से करवाए थे। अमित शाह सभी मेयरों और जिला अध्यक्षों से सरकार का फीडबैक भी लिया।