Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में नया सियासी समीकरण, जेजेपी व BSP ने किया गठजोड़

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले नया सियासी समीकरण सामने आया है। राज्‍य में जेजेपी और बसपा ने गठबंधन करने का फैसला किया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 01:04 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 01:04 PM (IST)
विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में नया सियासी समीकरण, जेजेपी व BSP ने किया गठजोड़
विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में नया सियासी समीकरण, जेजेपी व BSP ने किया गठजोड़

नई दिल्‍ली, जेएनएन। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक समीकरण सामने आया है। राज्‍य में जननायक जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन का ऐलान किया है। दोनों दल अक्‍टूबर में हाेनेवाला विधानसभा मिलकर लड़ेंगे। गठबंधन का ऐलान जेजेपी नेता दुष्‍यंत चौटाला और बसपा नेता सतीश मिश्रा ने किया। इससे पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के महागठबंधन बनाने की कोशिश को झटका लगा है।

prime article banner

विधानसभा चुनाव में जेजेपी 50 सीटाें और बसपा 40 सीटों पर उतारेगी प्रत्‍याशी

दुष्यंत चौटाला और सतीश मिश्रा ने दिल्‍ली में आयोजित पत्रकार सम्‍मेलन में कहा कि दोनों पार्टियां हरियाणा विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। विधानसभा की 90 सीटों मेें से जेजेपी 50 पर चुनाव लड़ेगी। बहुजन समाज पार्टी 40 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी खड़े करेगी। सीटों के बारे में बाद में फैसला किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर इस बार सुंदर संयाेग, 20 साल बाद नहीं होगा भद्रा का दोष, जानें क्‍या है शुभ मुर्हुत

जेजेपी और बसपा द्वारा गठबंधन की घोषणा करने से पूर्व मुख्‍समंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की कोशिशों को धक्का लगा है। माना जा रहा है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस से अलग होने की राह पर हैं और वह विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों का महागठबंधन बनाने की कोशिशों में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें: भारत और पाकिस्‍तान के बीच बस सेवाएं बंद, अमृतसर व दिल्‍ली से अब लाहौर नहीं जाएंगी बसें

बता दें कि लोकसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी का आम आदमी पार्टी से गठबंधन था। इसके बाद दोनों दलों की राहें अलग हो गई थी। लोकसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी का राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के साथ गठबंधन था। चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बसपा ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से अपना गठबंधन तोड़ दिया। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी का इंडियन नेशनल लाेकदल से गठजोड़ था। इनेलो नेता अभय चौटाला ने मायावती से राखी बंधवाकर इस गठबंधन के अटूट होने का दावा किया था। लेकिन, बसपा ने बाद में इनेलो से नाता तोड़ लिया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.