Move to Jagran APP

सियासत में आएगी नई गर्मी; नड्डा, शाह और मोदी भाजपा के मिशन 75 को देंगे रफ्तार

हरियाणा में भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरों से राजनीति गर्माएगी। ये नेता भाजपा के मिशन 75 को गति देंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 11:56 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 11:56 AM (IST)
सियासत में आएगी नई गर्मी; नड्डा, शाह और मोदी भाजपा के मिशन 75 को देंगे रफ्तार
सियासत में आएगी नई गर्मी; नड्डा, शाह और मोदी भाजपा के मिशन 75 को देंगे रफ्तार

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा की राजनीति में नई गर्मी आने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी प्रधान जेपी नड्डा राज्‍य को दौरा करेंगे। वे हरियाणा में भाजपा के मिशन 75 काे गति देंगे। हरियाणा में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है।

loksabha election banner

भाजपा के लिए चुनावी माहौल तैयार करने को भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आएंगे। अमित शाह अगले महीने दो बार हरियाणा आने वाले हैं। 6 अगस्त को हिसार आएंगे और 16 अगस्त को राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह के बुलावे पर जींद पहुंचेंगे।

रोहतक प्रवास के दौरान 13 बैठकें करेंगे नड्डा, सांसदों, मंत्रियों और विधायकों से संवाद

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार हरियाणा आ रहे हैं। 27 व 28 जुलाई के रोहतक प्रवास के दौरान नड्डा 13 बैठकों व कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों के लिए पार्टी ने अलग-अलग प्रमुख नियुक्त कर दिए हैं। नड्डा रोहतक प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बैठकें करेंगे और 4200 शक्ति केंद्र प्रमुखों व पालकों के साथ सीधे संवाद किया जाएगा। इस बैठक के प्रमुख जवाहर सैनी होंगे।

यह भी पढ़ें: 14 साल पहले रिश्‍तों से अनजान सुनैना को मिला बेशुमार प्‍यार, अब नए सपनों संग डोली में हुई विदा

रोहतक शहर में सदस्यता कार्यक्रम के लिए अरविंद यादव को प्रमुख बनाया गया, जबकि स्वच्छता कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्रदीप अहलावत को दी गई है। पौधारोपण कार्यक्रम की जिम्मेदारी रणबीर ढाका को सौंपी गई। नड्डा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जलपान पर भी जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर को सौंपी गई है। 'मन की बात' कार्यक्रम के प्रमुख का दायित्व मुकेश गौड़ को सौपा गया है। सभी कार्यक्रम प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल की निगरानी में होंगे।

जेपी नड्डा के दौरे के दौरान दो अहम बैठकतें होंगी। एक बैठक भाजपा कोर ग्रुप की रहेगी और दूसरी बैठक में विधायकों तथा सांसदों के साथ संवाद किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी करनाल के सांसद एवं प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया को सौंपी गई है। जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन और सदस्यता प्रमुखों की बैठक के कार्यक्रम प्रमुख सत्यवान शेरा होंगे। मीडिया विभाग की बैठक रणदीप घनघस और अरुण यादव की देखरेख में होगी। प्रेस आयोजन की जिम्मेदारी गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल को दी गई है। इन कार्यक्रमों के प्रभारी प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी होंगे।

यह भी पढ़ें: दो केले की कीमत 442.50 रुपये, अभिनेता राहुल बोस ने चंडीगढ़ के नामी होटल पर उठाया सवाल

जेपी नड्डा के कार्यक्रमों के बाद 6 अगस्त को भाजपा अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह हिसार के अग्रोहा मेडिकल कालेज का दौरा करेंगे। यहां वह नई इमारत का उदघाटन करेंगे। अमित शाह कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे। शाह के दौरे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल रथ पर सवार होकर पूरा हरियाणा मापेंगे। मुख्यमंत्री 18 अगस्त को कालका से अपनी 'जन आशीर्वाद यात्रा' शुरू करेंगे।

सप्ताह में तीन दिन रथ पर 18 हलके कवर करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रथयात्रा सप्ताह में तीन दिन चलेगी। सीएम रोजाना छह विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र, दस लोकसभा क्षेत्र तथा 22 जिलों को कवर करेंगे। मुख्यमंत्री की 'जन आशीर्वाद यात्रा' का समापन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गृहक्षेत्र रोहतक में होगा। यात्रा का समापन 8 या 10 सितंबर को रोहतक में किया जाएगा।

हुड्डा के गृह जिले रोहतक में मोदी की विजय संकल्प रैली

भाजपा की रोहतक में होने वाली विजय संकल्प रैली का आयोजन ऐसे समय में किया जा रहा है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रैली में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। अभी रैली की तिथि फाइनल नहीं हुई है। लोकसभा चुनाव में भी मोदी व शाह की जोड़ी हुड्डा तथा चौटाला के गढ़ में सक्रिय रही थी।

मोदी की रोहतक रैली से बड़ा संदेश देगी भाजपा

भाजपा ने रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का आयोजन करके विपक्षी राजनीतिक दलों को बड़ा संदेश देने की योजना बनाई है। दूसरी बार सत्ता हासिल करने समय भाजपा के निशाने पर रोहतक व सोनीपत लोकसभा क्षेत्र हैं। पिछले चुनाव के दौरान कांग्रेस को इसी क्षेत्र से जीत हासिल हुई थी। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने दोनों ही सीटों पर कब्जा कर लिया लेकिन भाजपा की परीक्षा विधानसभा में होगी।

'पार्टी कार्यक्रमों को मिल चुकी हाईकमान की मंजूरी'

भाजपा ने मिशन 75 को हासिल करने के लिए सत्ता व संगठन के स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जेपी नड्डा, अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम लगभग तय हैं। केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन लगातार मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला इसे देख रहे हैं। आगामी कार्यक्रमों के लिए हाईकमान की स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रथ यात्रा कालका से शुरू होकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

                                                                       -  राजीव जैन, मीडिया सलाहकार, मुख्यमंत्री, हरियाणा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.