Move to Jagran APP

बराला की जगह‍ हरियाणा भाजपा का नया अध्यक्ष तय,ऐलान जल्‍द, तीन में से एक की ताजपोशी

हरियाणा भाजपा का नया अध्‍यक्ष हाईेकमान तय कर लिया है। इसका ऐलान जल्‍द किया जाएगा। बताया जाता है कि कृष्‍णपाल गुर्जर ओमप्रकाश धनखड़ व महिपाल ढ़ांडा में से कोई एक अध्यक्ष बनेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 11:09 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 07:38 AM (IST)
बराला की जगह‍ हरियाणा भाजपा का नया अध्यक्ष तय,ऐलान जल्‍द, तीन में से एक की ताजपोशी
बराला की जगह‍ हरियाणा भाजपा का नया अध्यक्ष तय,ऐलान जल्‍द, तीन में से एक की ताजपोशी

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष का ऐलान जुलाई के पहले सप्ताह में किसी भी दिन संभव है। भाजपा हाईकमान ने नए अध्यक्ष का नाम तय कर लिया है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे के मंगलवार को होने वाले विवाह समारोह के तुरंत बाद नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जा सकता है। बताया जाता है कि हाईकमान ने हरियाणा भाजपा के नए अध्‍यक्ष का नाम तय कर लिया है। केंद्रीय राज्‍यमंत्री कृष्‍णपाल गुर्जर, महिपाल ढांडा और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मेंं से कोई एक होगा।

loksabha election banner

कृष्णपाल गुर्जर, महीपाल ढांडा और ओमप्रकाश धनखड़ के बीच से बनेगा अध्यक्ष

तीन दिन पहले सुभाष बराला की बेटी तमन्ना का विवाह हुआ था। मंगलवार को कुरुक्षेत्र में बेटे विकास बराला की शादी और करनाल में रिसेप्शन है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हर पल घटनाक्रम बदल रहे हैैं। सोमवार को राजनीतिक गलियारों में पूरे दिन चर्चा रही कि किसी सांसद या हारे हुए नेता को अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। शाम को यह चर्चा पूरी तरह से बंद हो गई और प्रदेश अध्यक्ष का चयन जाट व गैर जाट की राजनीति में उलझ गया।

सुभाष बराला के बेटे की मंगलवार को कुरुक्षेत्र में शादी, बुधवार को नए अध्यक्ष का ऐलान संभव

भाजपा ने यदि गैर जाट को अध्यक्ष बनाया तो केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का नाम तय है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनका मिजाज मेल खाता है और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का पहले से अनुभव है। सूत्रों के अनुसार कृष्णपाल गुर्जर से सभी औपचारिकताएं पूरी करा ली गई हैैं। हाईकमान से उनकी बात भी हो गई।

जाट नेताओं में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले आरएसएस से जुड़े पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का नाम तेजी से उभरा है। धनखड़ के मुख्यमंत्री के साथ भी ठीक रिश्‍ते हैं। ओमप्रकाश धनखड़ के बाद कैप्टन अभिमन्यु का नाम आ रहा है, लेकिन उनकी मुखालफत की जा रही है। कैप्टन की लाबिंग भी कोई गुल  खिला सकती है, इसमें शक नहीं है।

भाजपा ने यदि धनखड़ या कैप्टन के नाम पर सहमति नहीं बनाई और पार्टी को जाट अध्यक्ष बनाना पड़ा तो पानीपत ग्रामीण से दूसरी बार विधायक चुने गए महीपाल सिंह ढांडा का नाम सबसे ऊपर है। ढांडा युवा भी हैैं और तेजतर्रार भी। वह उस पैमाने पर भी फिट बैठते हैं, जिसमें कहा जा रहा कि भाजपा किसी सांसद या हारे हुए नेता को अध्यक्ष नहीं बनाएगी। सुभाष बराला जब अध्यक्ष बने थे, तब उनके नाम के ऐलान का किसी को अहसास तक नहीं था।

यह भी पढ़ें: हाैसले व संघर्ष से तिरस्‍कार को सम्‍मान में बदला, पढ़ें समाज को आईना दिखाने वाली अनोखी कहानी


यह भी पढ़ें: Delhi NCR Earthquake: बार-बार भूकंप आने का कारण पता चला, भू-वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा


यह भी पढ़ें: हरियाणा कैबिनेट का जल्‍द विस्‍तार, भाजपा-जजपा ने विधायकों काे दी मंत्री पद की चासनी


यह भी पढ़ें: हरियाणा में बस यात्रा महंगी हुई, अब टोल टैक्स का बढ़ा खर्च भी यात्रियों के किराये में

यह भी पढ़ें: MLAs के फोन नहीं उठाने वाले अफसर अब सजा के दायरे में, विधायक रखेंगे कॉल का रिकार्ड

 पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.