Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana New CM: भाजपा विधायक दल के नेता बने नायब सैनी, दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

    Updated: Wed, 16 Oct 2024 01:05 PM (IST)

    हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini New CM) को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से चुनाव से पहले ही उन्हें भाजपा का सीएम फेस बता दिया था। 17 अक्टूबर को नायब सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

    Hero Image
    नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Haryana New CM: हरियाणा में आज यानी बुधवार से नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini New Haryana CM) को बुधवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से चुनाव से पहले ही नायब सिंह सैनी को हरियाणा में भाजपा का मुख्यमंत्री फेस घोषित किया जा चुका था। 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में नायब सैनी दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।

    अमित शाह और मोहन यादव रहे मौजूद

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक की सभी तैयारियां पहले से ही पूरी की चुकी थी। बैठक सुबह 10 बजे के आसपास शुरू हुई थी। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने सभी पार्टी विधायकों को लगातार दो दिन चंडीगढ़ में रहने को कहा था।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल का नेता कौन, हुड्डा के लिए खतरा साबित होंगे अशोक अरोड़ा और चंद्रमोहन?

    बंद कमरे में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की प्रक्रिया आरंभ हुई। हरियाणा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए अमित शाह के स्वयं आने से चर्चाओं का बाजार गर्म था। कोई इसे मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा के रूप में ले रहा था, तो कोई अनिल विज और राव इंद्रजीत की दावेदारी को उठने से पहले ही खारिज करने की अमित शाह की पावर के रूप में देख रहा था।

    राज्यपाल को देंगे मंत्रिमंडल की सूची

    हालांकि, बुधवार को आखिरकार इस तरह की सभी चर्चाओं में ब्रेक लग गया। बता दें कि भाजपा के सूत्रों ने पहले ही बता दिया था कि पार्टी में नीतिगत फैसले सिर्फ एक बार होते हैं और यह चुनाव से पहले तय हो चुका था कि नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini New Haryana CM) ही भाजपा सरकार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

    विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी आज ही राज्यपाल को उन विधायकों की सूची सौंप देंगे, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करना है।

    कल शपथ लेंगे सीएम सैनी

    भाजपा विधायक दल के नेता नायब सिंह सैनी (Haryana New CM) कल यानी 17 अक्टूबर को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है।

    उनके शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके अलावा, भाजपा ने विपक्षी नेताओं को भी नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में इनवाइट किया है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में नए मंत्रिमंडल के लिए 15 विधायक शॉर्टलिस्ट, ओबीसी-दलित और ब्राह्मण चेहरों पर दांव खेल सकती है बीजेपी