Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रोड शो के जरिए करेंगे BJP का चुनावी शंखनाद, लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार होगी रणनीति

    By Anurag Aggarwa Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Fri, 05 Jan 2024 07:00 PM (IST)

    हरियाणा में कल यानी शनिवार को पंचकूला में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रोड शो करेंगे। उनके इस रोड शो से बीजेपी का चुनावी शंखनाद शुरू हो गया है। हरियाणा बीजेपी (Haryana BJP) लोकसभा चुनाव को विधानसभा चुनाव के सेमी फाइनल के तौर पर देख रही है। प्रदेश में 10 सीटों पर कमल खिलाकर बीजेपी विधानसभा की राह आसान करना चाहती है।

    Hero Image
    राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रोड शो के जरिए करेंगे BJP का चुनावी शंखनाद (फाइल फोटो)।

    राजेश मलकानियां, पंचकूला। हरियाणा भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए रणनीति बना ली है। इसका शंखनाद शनिवार से पंचकूला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो से होने वाला है। पंचकूला के सेक्टर दो से जेपी नड्डा का रोड शो शुरु होगा। लोकसभा चुनाव को हरियाणा भाजपा विधानसभा चुनाव के सेमी फाइनल के तौर पर देख रही है। भाजपा का टारगेट है कि सभी 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिले, जिससे विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार किया जा सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों का आना भी लगा रहेगा। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बड़ी जनसभाएं एवं रैलियां की जाएंगी। भाजपा की नीतियों से अवगत करवाने के लिए घर-घर कार्यकर्ताओं को भेजा जाएगा। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा में बड़ी रैली करेंगे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी बड़ी रैलियां आयोजित होंगी।

    22 जिलाध्यक्ष से बैठक के बाद हुई चर्चा

    जेपी नड्डा के रोड शो को लेकर शुक्रवार को रूपरेखा तैयार कर ली गई। लगभग एक घंटा रोड शो चलेगा। जगह-जगह उनका स्वागत होगा। प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने नई टीम के साथ पहली बैठक की। सभी 22 जिला अध्यक्षों से चर्चा हुई। बैठक में डबल इंजन की सरकार दोबारा स्थापित करने के लिए चर्चा हुई। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का भी फीडबैक लिया गया। नेताओं ने यात्रा के दौरान लोगों से मिली योजनाओं की खामियों पर भी चर्चा की। प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे होंगे। केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की जा रही है।

    ये भी पढ़ें: Haryana: लायन सेंचुरी की तर्ज पर बनेगा प्रदेश में बनेगा गो अभ्यारण्य, राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों से मांगे प्रस्ताव

    नायब सैनी ने 2024 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मे बड़े बहुमत से सरकार बने इसको लेकर विचार-विमर्श किया। केंद्र और राज्य की जनहितैषी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए है। जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए कि लोगों को यह समझाया जाए कि यह पहली ऐसी सरकार है, जिसने जो कहा है वह किया है। पूर्व में जब नारे लगते थे गरीबी हटाएंगे, लेकिन गरीबी नहीं हटती थी, बल्कि गरीब व्यक्ति अपना वोट देकर मायूस महसूस करते थे। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा और सरकार की योजनाओं से गरीबी को दूर किया जा रहा है।

    कांग्रेस दो लहरों में बटी हुई है- नायब सैनी

    बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार तेज गति से बढ़ जाता है और भाजपा की सरकार में विकास तेज होता है, यह अंतर स्पष्ट रूप से हमने देखा है। हरियाणा कांग्रेस के लोग दो लहरों में बटे हुए है, यह लहरें एक साथ हो नहीं सकती, अगर एक साथ होती है तो भूचाल आ जाता है। शोले फिल्म के कलाकार असरानी का डायलॉग बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस का यह हाल है आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ बाकी मेरे पीछे आओ।

    राहुल गांधी की यात्रा पर नायब सैनी ने कहा कि वह मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ गए थे, वहां क्या हाल हुआ कांग्रेस का। वह जहां जाते हैं, कांग्रेस अपनी सत्ता खोती जाती है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे या नहीं, यह चुनाव आयोग का विषय, लेकिन बीजेपी पूरी तरह से तैयार है।

    देश में केवल एक ही गारंटी जो पीएम मोदी देते हैं: नायाब

    ईडी की प्रदेश में हुई छापेमारी पर नायब सैनी ने कहा कि स्वतंत्र एजेंसी कार्रवाई कर सकती है। विपक्षी ईडी पर आरोप लगाकर सरकार को घेरते हैं। अरविंद केजरीवाल को ईडी के सामने में पेश होना चाहिए और सच्चाई बतानी चाहिए। इस देश में केवल एक ही गारंटी है, जो पीएम मोदी देते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोगों से खुद योजनाओं को लेकर पूछते हैं।

    ये भी पढ़ें: Haryana: आप का दामन छोड़कर कांग्रेस में बेटी सहित शामिल हुए निर्मल सिंह, बाबरिया और हु्ड्डा ने किया पार्टी में स्वागत

    comedy show banner
    comedy show banner