गण्ातंत्र दिवस पर आसमान में लहराया राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे में रंगा हरियाणा
गणतंत्र दिवस पर पूरा हरियाणा देशभक्ति से सराबोर हो गया और तिरंगे से रंग गया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल और अन्य मंत्रियों ने विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
चंडीगढ़, जेएनएन। गणतंत्र दिवस पर हरियाणा देशभक्ति से सराबोर हो गया। पूरा राज्य तिरंगे से रंग गया। राज्य में इस अवसर पर रंगारंग समारोहाें का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मनोहरलाल और मंत्रियों ने विभिन्न जिलों में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भिवानी के भीम स्टेडियम में ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस पर पूरे राज्य में देशभक्ति और उत्साह का माहौल है। जिलाें के साथ-साथ उपमंडलों में भी गणतंत्र दिवस समाराेहों का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भिवानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। समारोह में पुलिस के जवानों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों ने भी विविध कार्यक्रम पेश किए।
भिवानी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहरलाल।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने देश की आजादी में योगदान देने वालों और अपनी शहादत देने वालों को याद किया। उन्होंने बच्चों व विद्यार्थियों को देशभक्ति के राह पर चल कर देश व प्रदेश के विकास में योगदान देने को कहा। मनोहरलाल ने हरियाणा में अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पूरे राज्य का बिना भेदभाव के विकास करने में जुटी है। उन्होंने कहा, हमने राज्य में भ्रष्टाचार को काफी हद तक खत्म कर दिया है। नौकरियों में भ्रष्टाचार और सिफारिश को खत्म कर युवाओं में नई उम्मीद जगाई है।
रोहतक में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में श्ािक्षामंत्री रामबिलास शर्मा।
राज्य के शिक्षामंत्री रोमबिलास शर्मा ने रोहतक में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। समारोह में हरियाणा पुलिस की पुरुष और महिला टुकडियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
रोहतक में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में परेड करतीं महिला पुलिस जवान।
हिसार के महावीर स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। समारोह में पुलिस और एनसीसी कैडेटों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। स्कूली विद्यार्थियों ने विविध कार्यक्रम पेश किए। सिरसा में मंडल आयुक्त पंकज यादव ने ध्वजारोहण किया औा परेड की सलामी ली।
हिसार में गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु।
फतेहाबाद की पुलिस लाइन में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। यमुनानगर के बिलासपुर में उपमंडल स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समरोह में एसडीएम नवीन आहूजा ने ध्वजारोहण किया।