Move to Jagran APP

संगठन को मजबूत करने मेंं जुटा INLD, नफे सिंह राठी को बनाया हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष बीरबल दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैै जबकि बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 02:29 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 09:00 AM (IST)
संगठन को मजबूत करने मेंं जुटा INLD, नफे सिंह राठी को बनाया हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष
संगठन को मजबूत करने मेंं जुटा INLD, नफे सिंह राठी को बनाया हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष

जेएनएन, चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) संगठन की मजबूती की ओर ध्यान केंद्रित कर दिया है। संगठन को और ज्यादा मजबूत व प्रभावशाली बनाने के लिए संगठन में नई नियुक्तियां की गई हैं। यह जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता व ऐलनाबाद विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने दी। 

loksabha election banner

अभय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से सलाह-मश्विरा कर संगठन को और ज्यादा मजबूती व प्रभावशाली बनाने के लिए संगठन में नई नियुक्तियां की हैं। उन्होंने बताया कि इनेलो प्रदेश अध्यक्ष बीरबल दास ढालिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैै। 

अभय चौटाला ने बताया कि बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नफे सिंह राठी हरियाणा विधानसभा में दो बार विधायक रह चुके हैं और हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। राठी एक बार लोकसभा चुनाव में भी रोहतक सीट से इलेक्शन लड़ चुके हैं। इतना ही नहीं नफे सिंह राठी दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं और कुश्ती संघ (भारतीय सैली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.