विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Result: 5 मुस्लिम उम्मीदवारों का जलवा, एक तो 98 हजार अधिक वोटों से मारी बाजी, किस पार्टी ने दिया था टिकट?

Published: Sat, 12 Oct 2024 08:57 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2024 03:32 PM (IST)

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे चौंकाने वाले रहे। कांग्रेस ने पांच मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था जिनमें से ...और पढ़ें

Haryana Result: 5 मुस्लिम उम्मीदवारों का जलवा, एक तो 98 हजार अधिक वोटों से मारी बाजी।
Haryana Result: 5 मुस्लिम उम्मीदवारों का जलवा, एक तो 98 हजार अधिक वोटों से मारी बाजी।

डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा चुनाव का परिणाम अब सबके सामने है। इस बार के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। रिजल्ट एग्जिट पोल के एकदम विपरीत आया है। इस चुनाव में कोई कम तो कोई ज्यादा वोटों से बाजी मार ली। लेकिन इस बार कुल पांच मुस्लिम प्रत्याशियों ने भी जलवा दिखाया है। इन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की है।

जगाधरी, नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना और हथिनी से मुस्लिम प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इन सभी उम्मीदवारों को कांग्रेस ने टिकट दिया था। सभी प्रत्याशी कांग्रेस की उम्मीद पर खड़ा उतरे। अकरम खान, आफताब अहमद, मामन खान, मोहम्मद इल्यास और मोहम्मद इसरैल ने पंजा का दम दिखा दिया है।

क्रमांक सीट जीते उम्मीदवार का नाम पार्टी
1 जगाधरी अकरम खान कांग्रेस
2 नूंह आफताब अहमद कांग्रेस
3 फिरोजपुर झिरका मामन खान कांग्रेस
4 पुनहाना मोहम्मद इल्यास कांग्रेस
5 हथीन मोहम्मद इसरैल कांग्रेस

जगाधरी सीट

जगाधरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अकरम खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने 6868 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी के कुंवर पाल को करारी शिकस्त दी है।

नूंह सीट

नूंह सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद ने बहुत बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने 46 हजार से अधिक वोटों से बाजी मारी है। उन्होंने निकटत प्रतिद्वंद्वी इनेलो के ताहिर हुसैन को पटखनी दी है।

फिरोजपुर झिरका सीट

फिरोजपुर झिरका सीट से मामन खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने 98 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। बीजेपी के नशीम अहमद को बुरी तरह से हराया।

पुनहाना सीट

पुन्हाना सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इल्यास ने अपना जलवा दिखा दिया। उन्होंने 31 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार रहीश खान को हरा दिया। बीजेपी यहां तीसरे नंबर पर रही। मोहम्मद इजाज खान को टिकट दिया था।

हथीन सीट

हथीन सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इसरैल ने बाजी मार ली। उन्होंने 32 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी के मनोज कुमार को करारी शिकस्त दी है।

बीजेपी को मिली प्रचंड जीत, 37 पर कांग्रेस आउट

बता दें हरियाणा में बीजेपी ने 48 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस के खाते में सिर्फ 37 सीटें आई हैं। कांग्रेस इस बार भी बहुमत से 9 सीटें पिछड़ गई। इनेलो ने दो सीटों पर कब्जा जमाया। निर्दलीय को तीन सीटों पर जीत मिली। बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। 

यह भी पढ़ें- Haryana Result: इन 5 सीटों पर हार को कैसे भुला पाएगी BJP? 2000 से भी कम रहा वोटों का मार्जिन, एक तो केवल 792 वोट से हारे