विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला के मारेनी में टिक्करताल मार्ग पर गिरा मलबा; बराट के पास धंसी सड़क; सैलानी रास्ते में फंसे

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:30 PM (IST)

मोरनी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण टिक्करताल मार्ग पर भारी मलबा गिरने और बराट के पास सड़क धंसने से ...और पढ़ें

मोरनी-टिक्करताल मार्ग पर पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण सड़क अवरुद्ध रही।

मोरनी-टिक्करताल मार्ग पर पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण सड़क अवरुद्ध रही।

HighLights

  1. पहाड़ी एरिया में मूसलाधार बारिश से भारी मलबा गिरा।

  2. मोरनी-उत्तरो मार्ग भी कुछ समय के लिए अवरुद्ध हुआ।

  3. लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से मार्ग बहाल किया।


संवाद सहयोगी, मोरनी (पंचकूला)। मोरनी क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक हुई मूसलाधार बारिश से कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। मोरनी-टिक्करताल मार्ग पर पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई, जिससे टिक्करताल घूमने पहुंचे कई सैलानी रास्ते में फंस गए।

सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया और कई घंटे की मशक्कत के बाद शाम तक मार्ग को खोल दिया गया। वहीं, इसी मार्ग पर गांव बराट के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने से भी यातायात प्रभावित रहा।

भारी बारिश के बीच विभाग की ओर से जेसीबी लगाकर यहां भी मार्ग को आवागमन के लिए बहाल किया गया। दोनों स्थानों पर सड़क बाधित होने से टिक्करताल घूमने आए सैलानियों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश के कारण मोरनी-उत्तरो मार्ग भी कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया था, जिसे बाद में खोल दिया गया। मार्ग बहाल होने के बाद सैलानियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

भारी बारिश का असर टिक्करताल के बोटिंग क्षेत्र में भी देखने को मिला। बोटिंग क्षेत्र में पानी भर जाने से वहां मौजूद सभी नावें पानी में फंस गईं। बाद में नावों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।