Move to Jagran APP

तरुण सागर के कड़वे प्रवचनों से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र

विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार नई परंपरा शुरू करने जा रही है। सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज के प्रवचन होंगे

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 22 Aug 2016 12:33 PM (IST)Updated: Mon, 22 Aug 2016 12:52 PM (IST)
तरुण सागर के कड़वे प्रवचनों से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार नई परंपरा शुरू करने जा रही है। सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज के प्रवचन होंगे। हरियाणा के इतिहास में आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ। जैन मुनि तरुण सागर अपने कड़वे प्रवचन और तीखी मगर सटीक बातों के लिए जाने जाते हैैं।

loksabha election banner

प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने 26 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में मुनि तरुण सागर जी महाराज के प्रवचन होने की पुष्टि की है। यह सत्र तीन दिन चलने की संभावना है। इस दौरान कई विधेयक भी पास होंगे।

पढ़ें : चीन की बुलेट ट्रेन कंपनी का मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट हरियाणा में

पानीपत के कालाआंब का होगा कायाकल्प !

प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि पानीपत के कालाआंब को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कुरुक्षेत्र के कृष्णा सर्किट को भी पर्यटन क्षेत्र के रूप में उभारा जाएगा।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कहा कि कालाआंब को महाराष्ट्र और केंद्र सरकार के सहयोग से स्वर्ण जयंती वर्ष में विकसित किया जाएगा। कालाआंब की धरती पर महाराष्ट्र के 75 हजार मराठा सैनिकों ने बलिदान दिया था।

पढ़ें : विवादों में बराला की तिरंगा यात्रा, लहराया उलटा ध्वज तो किसी की कट गई जेब

48 पर्यटनस्थलों के आएंगे अच्छे दिन

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गौवर्धन की परिक्रमा की जाती है, ठीक उसी प्रकार महाभारत के 84 कोस में से 48 बिंदुओं को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर कृष्णा सर्किट के तहत उभारा जाएगा। इसमें सरस्वती नदी से लेकर जीटी रोड के क्षेत्र शामिल होंगे।

स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान पर्यटन केन्द्रों, रेस्तरां इत्यादि में पर्यटकों व आगंतुकों को विशेष रियायतें दी जाएंगी। बैठक में पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव सुमिता मिश्रा और पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक समीर पाल सरो व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.