विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: 9 बड़े कामों को लेकर जनता में निकलेंगे विधायक और कार्यकर्ता, हरियाणा सरकार की गिनाएंगे उपलब्धियां

By Anurag AggarwaEdited By: Deepak Saxena
Published: Sun, 29 Oct 2023 03:45 PM (IST)

हरियाणा सरकार (Haryana Government) के नौ बड़े कामों को लेकर जनता में विधायक और कार्यकर्ता निकलेंगे। प्रदेश सरकार और भाजपा ...और पढ़ें

9 बड़े कामों को लेकर जनता में निकलेंगे विधायक और कार्यकर्ता, हरियाणा सरकार की गिनाएंगे उपलब्धियां।
9 बड़े कामों को लेकर जनता में निकलेंगे विधायक और कार्यकर्ता, हरियाणा सरकार की गिनाएंगे उपलब्धियां।

अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। हरियाणा में अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने अपना एजेंडा तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के मंत्री और विधायक नौ बड़े कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। सांसदों व केंद्रीय मंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की खास उपलब्धियों के साथ जनता के बीच पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है। हरियाणा सरकार ने अपने नौ बड़े फैसलों को संकल्प से परिणाम तक-नौ बड़े काम टैग लाइन दी है। सभी विधायकों और सांसदों को दीपावली के तुरंत बाद जनसंवाद कार्यक्रमों में पूरे जी-जान के साथ जुट जाने को कहा गया है।

विधायक अपने अगामी 25 दिनों के कार्यक्रम बताएं

सांसदों और विधायकों के जनसंवाद के कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश कार्यालय की तरफ से जारी होंगे। विधायकों को निर्देशित किया गया है कि वे अगले 25 दिनों के कार्यक्रम तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय व भाजपा कार्यालय में प्रदान करें, ताकि उनके आधार पर कार्यक्रम जारी किए जा सकें। राज्य में करीब 6500 गांवों में दस्तक देने की पार्टी की योजना है, जिसमें से करीब एक हजार गांव कवर किए जा चुके हैं। एक विधायक को हर रोज पांच से छह गांव कवर करने को कहा गया है।\

सकारात्मक प्रचार पर पार्टी का पूरा जोर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष के दावों व आरोपों का जवाब देने के साथ ही संकल्प से परिणाम तक-नौ बड़े काम जनता में गिनवाने के लिए विधायकों को निर्देशित किया है। नकारात्मक प्रचार की बजाय सकारात्मक प्रचार पर पार्टी का पूरा जोर है। भाजपा विधायक राज्य के जिन 90 विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर दस्तक देंगे, उसका पूरा प्लान तैयार हो चुका है।

अंत्योदय का संकल्प नाम से विधायक जनता में गरीब कल्याण की अन्न योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बीपीएल परिवारों की वार्षिक आय सीमा में बढ़ोतरी तथा 27 लाख परिवारों को पांच किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त अनाज देने की योजनाओं की जानकारी देंगे।

ये भी पढ़ें: Kaithal News: बिना चले ऑक्सीजन प्लांट की सर्विस में आएगा लाखों का खर्च, विभागीय अधिकारियों की बढ़ी चिंताएं

राज्य का बढ़ा लिंगानुपात

हरियाणा सरकार की दूसरी बड़ी योजना और उपलब्धि पीएम जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत है, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चिरायु हरियाणा नाम से अलग लाभार्थी जोड़े हैं। इसके तहत 30 लाख परिवारों को पांच लाख रुपये तक वार्षिक मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। परिवार पहचान पत्र राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने बाकी राज्य सरकारों को भी अपनाने के लिए प्रेरित किया है। करीब 45 लाख परिवार घर बैठे 397 योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राज्य का लिंग अनुपात 871 से बढ़कर 932 हो चुका है।

पीएम किसान सम्मान निधि में मिले 4645 करोड़

पीएम किसान योजना के तहत 19.5 लाख किसानों के खातों में 4645 करोड़ रुपये का अनुदान गया है। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा योजना के तहत 12 लाख किसानों के खातों में फसल भुगतान के लिए 85 हजार करोड़ रुपये भेजे गए हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रदेश सरकार 30.41 लाख ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचाने में कामयाब रही है। दक्षिण हरियाणा में पानी की बड़ी समस्या थी, जिसे खत्म किया गया है।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत गांवों में लाल डोरा के भीतर 25 लाख परिवारों को मालिकाना हक मिला है। ई-लर्निंग को बढ़ावा देते हुए सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों को 5.50 लाख टेबलेट वितरित किए हैं। सौभाग्य और म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत राज्य सरकार ने 5792 यानी 86 प्रतिशत गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई है।

ये भी पढ़ें: 'हरियाणा सरकार ने ग्रुप ए, बी पदोन्नति में अनुसूचित जाति के लिए 20 प्रतिशत कोटा किया लागू', सीएम ने की घोषणा