हरियाणा-पंजाब मेंं ईद की धूम, लाखों लोगों ने की नमाज अता
प्रदेशभर में शुक्रवार को धूमधाम से ईद मनाई गई। लाखों लोगों ने प्रदेशभर की मस्जिदों में ईद की नमाज अता की।
चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। प्रदेशभर में शुक्रवार को धूमधाम से ईद मनाई गई। लाखों लोगों ने प्रदेशभर की मस्जिदों में ईद की नमाज अता की। लोगों ने ईद के मौके पर रिश्तेदारों और दोस्तों को बधाई और तोहफे देकर अपनी खुशी का इजहार किया।
ईद-उल-ज़ुहा का त्योहार हरियाणा पानीपत, यमुनानगर, हिसार, मेवात, अंबाला, पंचकूला तथा पंजाब के लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, संगरूर, होशियारपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में भी बडी धूमधाम, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही मस्जिदों में जमा होने लगे थे।
देखें तस्वीरें : सिटी ब्यूटीफुल में भी दिखी ईद की धूम
क्या बच्चे, क्या बूढे और क्या जवान सभी रंग बिरंगी पोषाकों में सज-धज कर अपने आस-पास की मस्जिदों में नमाज अता करने के लिए पहुंचे। सभी ने एक साथ मिलकर ईद-उल-फितर की नमाज अता की ।
नमाज के दौरान समाज की कुशलता की दुआएं मांगी। इसके बाद सभी ने आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। यहां इमाम ने लोगों को अल्लाह के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। पानीपत की प्रसिद्ध बु-अलीशाह कलंदर साहब दरगाह पर सबसे अधिक भीड़़ जुटी। इस मौके पर शहर में मेले जैसा माहौल नजर आया।