Move to Jagran APP

देश में पहली बार नोटा होगा काल्पनिक उम्मीदवार, जीता तो दोबारा होगा चुनाव

हरियाणा के पांच नगर निगमों और दो नगर पालिकाओं के चुनाव में राज्य चुनाव आयोग नोटा के रूप में एक बड़ा प्रयोग करने जा रहा है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 02:35 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 05:04 PM (IST)
देश में पहली बार नोटा होगा काल्पनिक उम्मीदवार, जीता तो दोबारा होगा चुनाव
देश में पहली बार नोटा होगा काल्पनिक उम्मीदवार, जीता तो दोबारा होगा चुनाव

जेएनएन, चंडीगढ़। प्रदेश के पांच नगर निगमों और दो नगर पालिकाओं के चुनाव में राज्य चुनाव आयोग एक बड़ा प्रयोग करने जा रहा है। इस बार मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवार के साथ एक ऐसा प्रत्याशी भी चुनाव लड़ेगा, जो किसी को दिखाई नहीं देगा, लेकिन बाकी उम्मीदवारों की हार जीत में उसकी अहम भूमिका होगी। इस छिपे प्रत्याशी का नाम नोटा है।

loksabha election banner

नोटा का मतलब यह है कि चुनाव में जितने भी उम्मीदवार खड़े हैं, उनमें से कोई भी जनता को पसंद नहीं है। ऐसा होने पर इलेक्ट्रिानिक वोटिंग मशीन में मतदाता को नोटा का बटन दबाना होगा। सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के बाद हरियाणा सरकार ने हालांकि नगर निगम और पंचायत के चुनाव में 2016 में नोटा को लागू कर दिया था, लेकिन पांच नगर निगमों और दो नगर पालिकाओं के चुनाव में अलग ही व्यवस्था की गई है।

राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह के अनुसार दो इलेक्ट्रिानिक वोटिंग मशीन होंगी। एक मशीन पर मेयर के प्रत्याशी को वोट दी जा सकेगी और दूसरे पर पार्षद पद के उम्मीदवार को वोट डलेगी। इन मशीनों में नोटा का बटन भी होगा। यदि नोटा को मिलने वाला वोट किसी भी प्रत्याशी से अधिक होगा तो संबंधित वार्ड अथवा शहर के पूरे इलेक्शन को रद कर दिया जाएगा और नए सिरे से वोटिंग होगी। दूसरी बार होने वाले चुनाव में पहले लड़ चुके उम्मीदवार इलेक्शन लडऩे के लिए अपात्र घोषित हो जाएंगे।

डॉ. दलीप सिंह के अनुसार राज्य चुनाव आयोग ने अपने 2016 के ही आदेश को संशोधित कर नए सिरे से लागू किया है। मेयर पद के उम्मीदवार के लिए चुनाव खर्च की सीमा 20 लाख रुपये, पार्षद के लिए पांच लाख और नगरपालिका के लिए सदस्य के लिए दो लाख रुपये रखी गई है। चुनाव जीतने और हारने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को 30 दिन के भीतर अपना खर्च का ब्योरा उपलब्ध कराना होगा। ऐसा नहीं करने वाले को भविष्य में चुनाव लड़ने के लिए अपात्र घोषित कर दिया जाएगा।

पांच निगमों में 531 लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

हरियाणा के पांच नगर निगमों यमुनानगर, पानीपत, रोहतक, करनाल और हिसार के 531 लोग इस बार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। यह वे लोग हैं, जिन्होंने पिछली बार इन निगमों के चुनाव लड़े थे, मगर अलग-अलग कारणों की वजह से अपने खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। राज्य चुनाव आयोग ने व्यक्तिगत सुनवाई के बाद भी इन सभी व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। हिसार में 113, करनाल में 128, पानीपत में 95, रोहतक में 100 और यमुनानगर में 95 व्यक्ति इस बार नगर निगम के मेयर व पार्षदों का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

गुलाबी रंग की शीट पर मेयर पद के उम्मीदवारों का फोटो

राज्य चुनाव आयुक्त डा. दलीप सिंह के अनुसार मेयर और पार्षद का चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की फोटो ईवीएम पर लगाई जाएगी। ईवीएम में गुलाबी रंग की शीट पर मेयर तथा सफेद रंग की शीट पर पार्षद के उम्मीदवार का फोटो होगा।

पैरा मिलिट्री फोर्स की जरूरत नहीं, पुलिस की देखरेख में होंगे चुनाव

राज्य चुनाव आयुक्त के अनुसार हर नगर निगम में तीन चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जो सीधे उन्हें रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि इन चुनाव के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की जरूरत नहीं है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की पहचान कर ली गई है। जिला पुलिस अधीक्षकों व जिला निर्वाचन अधिकारियों की संयुक्त टीम इन चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्यवाही करेगी। सोशल मीडिया पर चुनाव के संबंध में साइबर अटैक रोकने के लिए भी आयोग ने कार्य योजना तैयार की है।

दस किन्नर भी डालेंगे वोट, सबसे ज्यादा मतदाता रोहतक में

हिसार

वार्ड 20 - पोलिंग बूथ 204 - एससी वार्ड 6 एवं 9 - एससी महिला -10 -  बीसी वार्ड 7 एवं 8 - महिला आरक्षित वार्ड 2, 3, 5, 11, 13 एवं 20 - पुरुष मतदाता 120063,  महिला मतदाता 106147 - कुल मतदाता 226210

करनाल

वार्ड 20 - पोलिंग बूथ 256 - एससी वार्ड 1 एवं 14 - एससी महिला -6 एवं 16 -  बीसी वार्ड 17 एवं 20 - महिला आरक्षित वार्ड 3, 4, 8, 11 एवं 12 - पुरुष मतदाता 144950, महिला मतदाता 131118 - कुल मतदाता 276068

पानीपत

वार्ड 26 - पोलिंग बूथ 303 - एससी वार्ड 2, 6 एवं 7 - एससी महिला -19 एवं 24 -  बीसी वार्ड 11 एवं 25 - महिला आरक्षित वार्ड 1, 3, 9, 14, 15, 17  एवं 22 - पुरुष मतदाता 162506, महिला मतदाता 139520 - कुल मतदाता 302026

रोहतक

वार्ड 22 - पोलिंग बूथ 278 - एससी वार्ड 3 एवं 6 - एससी महिला -5 एवं 20 -  बीसी वार्ड 1 एवं 7 - महिला आरक्षित वार्ड 2, 12, 13, 16, 18 एवं 19 -पुरुष मतदाता 177996 -  महिला मतदाता 150258  - किन्नर - 5 - कुल मतदाता 328259

यमुनानगर

वार्ड 22 - पोलिंग बूथ 225 - एससी वार्ड 11 एवं 12 - एससी महिला -18 एवं 19 -  बीसी वार्ड 4 एवं 13 -  महिला आरक्षित वार्ड 3, 9, 14, 17, 20 एवं 22 -पुरुष मतदाता 128557 -  महिला मतदाता 117274  - किन्नर - 5 - कुल मतदाता 245836

जाखल मंडी नगर पालिका

वार्ड 13 - पोलिंग बूथ 13 - एससी वार्ड 6 एवं 8 - एससी महिला -5 एवं 7 -  बीसी वार्ड 1 एवं 9 - महिला आरक्षित वार्ड 2, 12, एवं 13 -पुरुष मतदाता 4602 -  महिला मतदाता 4238 - कुल मतदाता 8840

पूंडरी नगर पालिका

नगर पालिका पूंडरी - वार्ड 13 - पोलिंग बूथ 13 - एससी वार्ड 9 - एससी महिला -6 - बीसी वार्ड 2 एवं 12 - महिला आरक्षित वार्ड 1, 7, 10 एवं 11 -पुरुष मतदाता 7452 -  महिला मतदाता 6466 - कुल मतदाता 13918

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.