विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असंतुष्‍ट भाजपा विधायकों का मामला पीएम दरबार पहुंचेगा, मोदी से मिलेंगे सीएम

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 10 Mar 2017 10:56 AM (IST)Updated: Fri, 10 Mar 2017 11:39 AM (IST)

हरियाणा के असंतुष्‍ट विधायकों का मामला अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दरबार में पहुंचने वाला है। इस मामले को लेकर मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल पीएम मोदी से मिलेंगे।

असंतुष्‍ट भाजपा विधायकों का मामला पीएम दरबार पहुंचेगा, मोदी से मिलेंगे सीएम
असंतुष्‍ट भाजपा विधायकों का मामला पीएम दरबार पहुंचेगा, मोदी से मिलेंगे सीएम

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा में असंतुष्‍ट विधायकाें का मामला अब प्रधानमंत्री के दरबार में पहुंचने वाला है। इन असंतुष्‍ट विधायकों की गतिविधियों के कारण राज्‍य की राजनीति गर्मा गई है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का समय मांगा है। उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों के तुरंत बाद मुख्यमंत्री की मोदी से यह मुलाकात संभव है।

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज खत्‍म हो जाएगा।बजट सत्र के दौरान प्रदेश भाजपा के 16 बागी विधायकों ने पूरे समय सरकार की नाक में दम कर के रखा हुआ है। दूसरी तरफ राज्य में जाट आरक्षण आंदोलन चल रहा है। एसवाइएल नहर निर्माण के मसले पर भी प्रमुख विपक्षी दल इनेलो द्वारा सत्तारूढ़ भाजपा को पिछले काफी समय से निशाने पर लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में आर्थिक आधार पर दिए गए आरक्षण को हाई कोर्ट में चुनौती

विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने ताने कसते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री आज तक प्रधानमंत्री से मिलने का समय नहीं ले पाए। प्रदेश की हर रोज बदलती राजनीति में सबसे अधिक तड़का भाजपा के ही बागी विधायकों ने लगा रखा है। संगठन ने भी 15 व 16 मार्च को विधायकों सांसदों और मंत्रियों की बैठक गुरुग्राम तथा दिल्ली में बुलाई हुई है।

यह भी पढ़ें: SYL पर तीन बार थमा हरियाणा विधानसभा, इनेलो विधायक निलंबित

इन सभी राजनीतिक गतिविधियों के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रधानमंत्री से होने वाली मुलाकात काफी अहम हो जाती है। संभावना जताई जा रही कि होली के तुरंत बाद मुख्यमंत्री की मोदी से मुलाकात हो सकती है। इसमें प्रदेश के तमाम राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करने के साथ भविष्य की राजनीति पर विचार विमर्श किया जा सकता है।