विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर में 2 अक्तूबर से 15 नवंबर अर्पित कर सकेंगे चोला, 29 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग

Published: Thu, 24 Sep 2026 06:57 PM (IST)

पंचकूला के माता मनसा देवी सहित अन्य मंदिरों में 2 अक्टूबर से 15 नवंबर तक देवी को चोला अर्पित करने ...और पढ़ें

श्रीमाता मनसा देवी मंदिर का सांकेतिक फोटो।

श्रीमाता मनसा देवी मंदिर का सांकेतिक फोटो।

HighLights

  1.  'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर बुकिंग। 

  2. www.mansadevi.org.in पर करें रजिस्ट्रेशन।

  3. सुबह 10 बजे से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी (मुख्य मंदिर, पटियाला मंदिर व सती मंदिर), कालका स्थित श्री काली माता मंदिर, चंडीमंदिर स्थित श्री चंडीमाता मंदिर में देवी को चोला अर्पित करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक आर्या ने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से माता को 2 अक्टूबर से 15 नवंबर की अवधि के दौरान चोला अर्पित किया जा सकेगा।

इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग 29 सितंबर सुबह 10 बजे से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आरंभ होगी। सभी इच्छुक श्रद्धालु लाभ उठाने के लिए पूजास्थल बोर्ड की वेबसाइट www.mansadevi.org.in पर रजिस्ट्रेशन कर प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।