Move to Jagran APP

पंचकूला के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, लगे बम बम भोले के जयकारे

शहर के शिवालयों में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 10:06 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:15 AM (IST)
पंचकूला के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, लगे बम बम भोले के जयकारे
पंचकूला के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, लगे बम बम भोले के जयकारे

जागरण संवाददाता, पंचकूला : शहर के शिवालयों में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में भोले नाथ का अभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। श्री सनातन धर्म सभा गौरी शंकर मंदिर सेक्टर-17 पंचकूला की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव महात्मय और संगीतमय कथा का शुक्रवार को समापन हो गया। मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर सेक्टर के लोगों ने शिवलिग पर जल चढ़ाया और भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर चीफ पैटर्न बाल कृष्ण सिगला, प्रधान सोम प्रकाश गोयल, कार्यकारी प्रधान महिला मंडल विनोद कुमारी, महासचिव आर पी तिवारी, एमएल अग्रवाल, आरएन वर्मा, एचआर शर्मा, मदनलाल शर्मा, दीपक शर्मा ने कथा व्यास का आभार व्यक्त किया।

loksabha election banner

भोलेनाथ का 108 किलो गन्ने जूस से हुआ रुद्राभिषेक

सेक्टर-16 स्थित आश्रम में महामंडलेश्वर सिद्धयोगी अशोकनाथ गिरि महाराज द्वारा भोलेनाथ जी का 108 किलो गन्ने जूस और दूध से रुद्राभिषेक किया गया। पिछले 43 दिन से चल रहे यज्ञ में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। यह यज्ञ जनकल्याण, आपसी सदभाव के लिए रखा गया था। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता रंजीता मेहता ने भी शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान खीर, पूड़े, कड़ी, चावल का लंगर भी लगाया गया। ग्रामीण महिला संघ ने किया भोले का गुणगान

भारतीय ग्रामीण महिला संघ हरियाणा की ओर से महाशिवरात्रि पर वुमेन हॉस्टल की लड़कियों के साथ विशेष भजन कीर्तन किया गया। संघ की महासचिव संघमित्रा सिवाच के साथ लड़कियों ने पहले मंदिर में माथा टेका और मनोकामनाएं मांगी। संघमित्रा सिवाच ने कहा कि भोलेनाथ बहुत ही भोले है और उनके दर पर एक बार आने से ही सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। अभयपुर में युवा एकता मंच ने बांटा प्रसाद

पूर्वांचल युवा एकता मंच की ओर से गांव अभयपुर में महाशिवरात्रि पर मंदिर के पास दूध का प्रसाद वितरित किया गया। मंच के प्रधान अंकुश निषाद ने बताया कि उनकी संस्था हर त्योहार पर आयोजन करती है। भोलेनाथ सभी के दुखों को हरने वाले देवता हैं। इस अवसर पर अरविद, सोनू, परमजीत, जितेंद्र, पिट्टू, मंजेश, सोनू कुशवाहा, राहुल यादव, सतीश गुप्ता, रामकुमार, शिव कुमार, रमेश, पंकज कुशवाहा भी उपस्थित थे। सेक्टर-7 मंदिर में हुआ शिव का जलाभिषेक

श्री दुर्गा मंदिर सेक्टर-7 पंचकूला, प्राचीन शिवमंदिर सेक्टर-19 सहित अन्य मंदिरों में भी शिवरात्रि का पावन त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने शिवलिग पर जल चढ़ाकर शीश नवाया और आए हुए सभी भक्तों को केले, बेर, सेब और दूध का प्रसाद दिया। महादेव मंदिर सकेतड़ी में उमड़ी लाखों लोगों की भीड़

महादेवपुरा सकेतड़ी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं ने देश के विभिन्न कोनों से पहुंचकर भोलेनाथ के दर पर शीश नवाया। वीरवार रात से श्रद्धालुओं के सकेतड़ी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। रात को ही श्रद्धालु लाइनों में लगकर भोलेनाथ के दर्शन करने लगे थे। सुबह पांच बजे तक लगभग लंबी लाइनें लग चुकी थी। चंडीगढ़ और पंचकूला दोनों तरफ से मार्गों पर मंदिर में आने वाले रास्ते पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। दिन बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे।

श्री शिव मंदिर नवदुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट महादेवपुर सकेतड़ी प्रबंधन समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं को जल धारा के लिए विशेष रूप से गंगाजल/गड़वी की व्यवस्था मंदिर में की गई थी। मंदिर के कपाट खुलते ही दूध, जल का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित होना शुरू कर दिया गया था। मंदिर कमेटी की तरफ से 200 क्विटल दूध, 35 हजार केले, 35 हजार बोरियां बेर प्रसाद के रूप में वितरित किया गया और इतना ही प्रसाद श्रद्धालुओं द्वारा भी मंदिर में चढ़ाया गया है। शुक्रवार सुबह हवन, संकीर्तन, रात को भगवान शिव की चार पहर में विधिवत रूप से की गई। सुरक्षा के लिए पंचकूला पुलिस और प्राइवेट सिक्योरिटी जवानों की ड्यूटी लगाई थी। श्रद्धालओं को वाहनों की पार्किग की व्यवस्था की गई थी। कतार में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में अस्थायी रूप से शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, मुफ्त जूता घर सेवा भी चलाई गई। कई जगहों पर लोगों ने भांग के पकोड़ों के स्टॉल भी लगा रखे थे। समाचार पत्र विक्रेता संघ ने मनाई महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर समाचार पत्र विक्रेता संघ पंचकूला की ओर से सेंटर-8 पंचकूला पर दूध व लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया। वितरक संघ के महासचिव राजीव चौहान ने बताया की वितरक संघ इस प्रकार के धार्मिक कार्य करते रहते हैं। इस मौके पर वितरक संघ के प्रधान अश्विनी कुमार, उप प्रधान धर्मपाल शर्मा, महासचिव राजीव चौहान, सचिव सुखबीर सैनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार,मीडिया प्रभारी अरुण कुमार व अन्य समाचार पत्र वितरकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रायपुररानी में रही शिवरात्रि की धूम

रायपुररानी के शिवखेड़ा मंदिर, कश्याल वाला प्राचीन मंदिर, नीलकंठ महादेव, नीमवाला मंदिर नजदीक पक्का तालाब, गांव गढ़ी कोटाहा, हरीपुर, काजमपुर, रत्तेवाली, नारायणपुर, शाहपुर, बधौर, फिरोजपुर सहित सभी गांवों में स्थित शिवालयों में शिव भक्त महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाले आयोजन को लेकर बहुत उत्साहित नजर आए और हर वर्ष की भांति क्षेत्र से हरिद्वार से आने वाले श्रद्धालुओं के जत्थों का सभी मंदिरों में भव्य स्वागत किया। वहीं क्षेत्र के कई मंदिर परिसर में शिव जागरण का भी आयोजन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.