अंबाला में 800 करोड़ की लागत से शहीद स्मारक बनकर तैयार, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
अंबाला छावनी में 800 करोड़ रुपये की लागत से बना 1857 की क्रांति का शहीद स्मारक पूरी तरह तैयार है। ...और पढ़ें
-1791910797713_m.webp)
अंबाला में 800 करोड़ से बना शहीद स्मारक तैयार।
HighLights
अंबाला छावनी में 800 करोड़ का शहीद स्मारक तैयार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 1857 क्रांति स्मारक का उद्घाटन।
आधुनिक तकनीक से प्रदर्शित होगा स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। अंबाला छावनी में 800 करोड़ रुपये की लागत से बना आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक पूरी तरह तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद स्मारक आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। वर्ष 1857 की क्रांति और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को समर्पित इस स्मारक में देशभर में हुए संघर्षों का इतिहास आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
हरियाणा के परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को बताया कि स्मारक में ऐतिहासिक दस्तावेजों और शोध के आधार पर क्रांति से जुड़ी घटनाओं को स्थान दिया गया है। इसके लिए पांच प्रतिष्ठित इतिहासकारों की समिति बनाई गई थी। राष्ट्रीय पुरातत्व संबंधी संस्थानों के अलावा लंदन और लाहौर से भी ऐतिहासिक दस्तावेज जुटाए गए हैं।
स्मारक में कुल 23 गैलरियां बनाई गई हैं। इनमें अंबाला, हरियाणा, मेरठ, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, झांसी और देश के अन्य क्षेत्रों में 1857 के संघर्ष से जुड़ी घटनाओं को प्रदर्शित किया गया है।
अनिल विज के अनुसार शोध के आधार पर शहीदों के नाम, उनके पिता के नाम और गांवों की पहचान कर उनके नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किए गए हैं। प्रमाणिक जानकारी मिलने पर आगे और नाम जोड़े जा सकेंगे। शहीद स्मारक में 360 डिग्री प्रोजेक्शन के साथ ध्वनि और लेजर शो की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य दर्शकों को उस दौर की घटनाओं का अनुभव कराना है।
